फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused who killed a person by hitting him with a hammer arrested

Mohali News: हथौड़ा मारकर व्यक्ति की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Accused who killed a person by hitting him with a hammer arrested
पंचकूला। सेक्टर-20 में एक व्यक्ति के सिर में हथौड़ा मारकर हत्या करने वाले आरोपी को सेक्टर-20 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अरविंद सेक्टर-20 पार्ट-2 निवासी के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी। पुलिस को डेराबस्सी निवासी कुलदीप सिंह ने दी शिकायत में बताया कि जगतार सिंह उसका बड़ा भाई था। उसके भाई का करीब आठ साल पहले तलाक हो गया था। उसका भाई सेक्टर-7 पंचकूला में प्राइवेट कार ड्राइवर की नौकरी करता था। जगतार सिंह का अरविंद कुमार के घर पर आना-जाना था। रविवार को उसका भाई अरविंद के घर गया था। शिकायतकर्ता की माता कांता देवी ने बताया कि रात करीब 12 बजे जगतार के फोन से सावित्री नाम की महिला का फोन आया। उसने बताया है कि उसके पति अरविंद का जगतार सिंह के साथ झगड़ा हो गया है। जगतार सिंह के सिर में चोट लगी है। उसे उपचार के लिए सेक्टर-6 नागरिक अस्पताल लेकर गए हैं। सूचना मिलते ही शिकायतकर्ता अपने जीजा के साथ अस्पताल पहुंंचा। अस्पताल में डॉक्टर ने बताया कि जगतार सिंह के सिर में चोट लगने के कारण उसकी मृत्यु हो गई है। शिकायतकर्ता ने अपने स्तर पर पता किया तो पता चला कि जगतार सिंह की सिर में हथौड़ा मारकर अरविंद ने हत्या कर दी है। सेक्टर-20 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को सोमवार रात को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed