फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of luring a minor away on the pretext of marriage acquitted

Mohali News: शादी का झांसा दे नाबालिग को भगाने का आरोपी बरी

Sat, 24 Aug 2024 06:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
Accused of luring a minor away on the pretext of marriage acquitted
मोहाली। नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने के मामले में नामजद आरोपी को अदालत ने सबूतों की कमी के चलते बरी कर दिया। मामले की सुनवाई अतिरिक्त एवं जिला सैशन जज में हुई। मामले में अक्षय निवासी डेराबस्सी को नामजद किया गया था। उसके खिलाफ डेराबस्सी थाने में आईपीसी की धारा 363, 366ए के तहत मामला दर्ज किया गया था। यह मामला मोहाली अदालत में विचाराधीन था। अदालत में आरोपी के खिलाफ पुलिस की कहानी सही साबित नहीं हो पाई, वहीं गवाह भी अपनी गवाही देने नहीं पहुंचे जिस कारण अदालत ने अक्षय को बरी कर दिया।
विज्ञापन


अक्षय के खिलाफ आरोप था कि उसने डेराबस्सी की एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को घर से भगा लिया था। उसके खिलाफ लड़की के पिता ने बयान दिए थे कि 30 दिसंबर, 2020 को उसकी बेटी दुकान पर सामान लेने गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। बाद में उसे पता चला कि अक्षय उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर बहला फुसला कर भगा ले गया है। पुलिस ने बाद में दोनों की तलाश कर अक्षय के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। यह मामला अदालत में विचाराधीन था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed