फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accused of abusing, delivery boy was beaten up by dhaba workers

Mohali News: ऑर्डर लेने आए डिलिवरी ब्वॉय को ढाबाकर्मियों ने पीटा

Mon, 08 May 2023 01:54 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 08 May 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Accused of abusing, delivery boy was beaten up by dhaba workers
गाली देने का आरोप, डिलिवरी ब्वॉय को ढाबाकर्मियों ने पीटाफेज-3बी2 में ढाबे पर आया था ऑर्डर लेने, पीड़ित बोला- रीढ़ तोड़ डाली
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

मोहाली। फेज-3बी2 मार्केट में फूड डिलीवरी ब्वॉय को ढाबाकर्मियों ने गाली देने के आरोप में मिलकर पीट डाला। इस संबंध में थाना मटौर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता शिव वर्मा हाल निवासी गांव रामगढ़, स्थायी निवासी गांव बादछोह जिला करनाल ने बताया कि वह पांच मई को रात करीब सवा आठ बजे साइकिल पर फेज-3बी2 के एक ढाबे से ऑर्डर लेने आया था। काउंटर पर बैठे व्यक्ति को ऑर्डर बताया तो उसने कहा कि आर्डर तैयार है। जब वह जाने लगा तो काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने ऑर्डर की आईडी दिखाने के लिए कहा। उसने उसे कहा कि आईडी गलती से डिलीट हो गई है। इसके बाद उसे दोबारा से आईडी दिखाकर जब वह जाने लगा तो उसने गाली निकाल दी। उसने गाली का कारण पूछा तो उसने अपने साथियों को बुलाकर पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक थार कार में सरदार युवक आया, उसके साथ दो लोग भी थे। उन्होंने भी उसे पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने मिलकर उसे रॉड से पीटा। उसके शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए। इतने में उसके साथ काम करने वाले किसी साथी ने उसे देखा तो कंपनी को बताया और कंपनी के कर्मचारी पहुंचे और उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसकी रीढ़ टूट गई है और इसका ऑपरेशन होगा। उन्होंने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। सोमवार को वह पंचकूला के सिविल अस्पताल में जाएगा।
विज्ञापन




गलत आर्डर ले जाने से रोका तो किया हमला

ढाबे के मालिक सन्नी ने बताया कि डिलिवरी ब्वॉय जब आया तो वह गलत ऑर्डर ले जाने लगा। इस पर उन्होंने उसे रोका तो उसने गाली निकाल दी। उन्होंने उसे ऐसा करने से रोका तो युवक ने गालियां निकालते हुए हमला कर दिया। इस पर उन्होंने बचाव में उसे पीटा। इसके बाद युवक वहां से चला गया और थोड़ी देर बाद 40-50 युवकों और कंपनी के कर्मचारियों को ले आया। इस दौरान वह पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दे चुके थे और पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इसके बाद पुलिस उन्हें साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed