फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accidents on the Rise on Dilapidated Highways; Danger Looms on Patiala and Ambala-Chandigarh Routes

Mohali News: खस्ताहाल हाईवे पर बढ़ रहे हादसे, पटियाला और अंबाला-चंडीगढ़ मार्ग पर खतरा

Sat, 26 Sep 2026 02:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Accidents on the Rise on Dilapidated Highways; Danger Looms on Patiala and Ambala-Chandigarh Routes
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जीरकपुर। शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल वीआईपी रोड इन दिनों खस्ताहाल है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढे और उखड़ी हुई सड़क की परत वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। रोजाना बड़ी संख्या में लोग इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें सफर के दौरान विशेष सावधानी बरतनी पड़ती है। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। वीआईपी रोड पर कई स्थानों पर सड़क की ऊपरी परत टूट चुकी है। गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालक अचानक ब्रेक लगाने या दिशा बदलने को मजबूर होते हैं। ऐसे में पीछे से आ रहे वाहनों से टक्कर होने का खतरा बना रहता है। रात के समय सड़क पर पर्याप्त रोशनी न होने की स्थिति में गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे की आशंका और बढ़ जाती है।

हाईवे से आवाजाही में लगता है समय : जानकारी अनुसार, वीआईपी रोड की खस्ताहाल हालत के कारण लोगों को वैकल्पिक मार्ग के तौर पर पटियाला हाईवे और अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे का सहारा लेना पड़ रहा है। हाईवे पर पहले से ही वाहनों का दबाव रहता है, ऐसे में अतिरिक्त दूरी तय करने और ट्रैफिक में फंसने के कारण लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में अधिक समय लग रहा है। रोजाना इस मार्ग से आने-जाने वाले वाहन चालकों का कहना है कि वीआईपी रोड खराब होने के कारण सामान्य रास्ते के बजाय हाईवे से होकर जाना पड़ता है। व्यस्त समय में हाईवे पर वाहनों की संख्या बढ़ने से सफर और लंबा हो जाता है। इससे लोगों का समय और ईंधन दोनों खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन

वीआईपी रोड की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह गड्ढों के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। गड्ढों से बचने के लिए अचानक वाहन मोड़ने पड़ते हैं, जिससे हादसे का खतरा रहता है। सड़क खराब होने के कारण हाईवे से जाने पर अतिरिक्त समय लगता है। -रजत, निवासी वीआईपी रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीआईपी रोड की समस्या को लेकर अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है और लिखित शिकायत भी दी गई है। इसके बावजूद सड़क की हालत में सुधार नहीं हुआ। गड्ढों के कारण रोजाना वाहन चालकों को परेशानी होती है और हादसे का खतरा बना रहता है। अधिकारियों को जल्द सड़क की मरम्मत करवानी चाहिए। -बबीता सांगवान, पार्षद, वीआईपी रोड।




कोट्स :::
वीआईपी रोड समेत शहर की अन्य खस्ताहाल सड़कों को सुधारने के लिए परियोजनाएं तैयार की जा चुकी हैं। सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य जल्द शुरू करवाए जाएंगे। प्राथमिकता के आधार पर खराब सड़कों को दुरुस्त किया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी न हो। संबंधित प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने की तैयारी है। -: परविंदर सिंह भट्टी, ईओ, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed