फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident, road accident, bike accident, kurali accident, kharar accident, mohali

कुराली खरड़ मार्ग पर हादसा, गड्ढे में गिरकर बाइक सवार की मौत

Thu, 02 Jun 2016 10:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 02 Jun 2016 10:07 AM IST
विज्ञापन
accident, road accident, bike accident, kurali accident, kharar accident, mohali
एक्सीडेंट - फोटो : amar ujala
मोरिंडा रोड पर बन रहे बाईपास के लिए खोदी गई सड़क में बाइक सवार युवक की गिरने से मौत हो गई। मृतक के परिवार के सदस्यों ने सड़क बना रही कंपनी को जिम्मेदार ठहराते हुए मामले की जांच की मांग की है।  जानकारी के अनुसार, शहर के वार्ड-2 निवासी सर्बजीत सिंह (27) मंगलवार रात बाइक से मोरिंडा से कुराली की ओर आ रहा था। इस दौरान वह गांव ध्यानपुरा के पास बाईपास बना रही कंपनी द्वारा खोदे गड्ढे में बाइक सहित गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप में घायल हो गया। उसको गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस संबंध में पुलिस ने धारा 174 की है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं परिवार वाले
 मृतक सर्बजीत के चाचा रतन सिंह और अन्य परिवार के सदस्यों ने इस हादसे के लिए बाईपास बना रही कंपनी के प्रबंधकों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि कंपनी की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए सही प्रबंध नहीं किए जाने कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि मोरिंडा रोड से हजारों वाहन रोज निकलते हैं। उनका कहना है कि सड़क खोदने से पहले आरजी दीवार बनाई जानी चाहिए थी, लेकिन कोई सुरक्षा प्रबंध नहीं किए गए। इस कारण ही उनका नौजवान बेटा गहरे गड्ढे में गिरा है। उन्होंने नेशनल हाईवे अथॉरिटी, लोक निर्माण विभाग और अन्य संबंधित विभागों से इस संबंध में जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी   
इस संबंध में जब बाईपास बना रही कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर गुरिंदर पाल सिंह के साथ बात की गई तो उन्होंने बाईपास वाली जगह पर सुरक्षा प्रबंध पूरे होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि कंपनी ने नियमों के अनुसार सुरक्षा प्रबंध पूरे किए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed