फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident reason increase in fog

धुंध में लावारिस पशुओं से बढ़ा हादसों का खतरा

Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
accident reason increase in fog
मोहाली। इन दिनों शहर में घनी धुंध पड़ रही है, जिससे लोगों को वाहनों पर निकलना मुश्किल हो गया है। धुंध में हादसों का खतरा तो बढ़ ही गया है। वहीं सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं के कारण हादसे का खतरा दोगुना हो गया है। कई जगह लावारिस पशुओं से हो रहे हादसों के बाद भी नगर निगम के अधिकारी तथा निगम की कैटल कैचर टीम इस बात से पूरी तरह अनजान बने हुए हैं। शायद टीम किसी बड़े हादसे के होने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन

कड़ाके की ठंड में जीरो विजिबिलिटी के चलते पहले ही वाहन चलाने में परेशानी हो रही हैं। वहीं सड़कों पर घूमते लावारिस पशुओं के कारण भी हादसा होने का खतरा है। इसके बावजूद प्रशासन इन्हें काबू करने में पूरी तरह बेबस नजर आ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी नए सेक्टरों खासकर सेक्टर-76 से 80, फेज-9, 10, 11, गांव कुुंभड़ा व एयरपोर्ट रोड में है।
विज्ञापन

कहने को तो निगम इन्हें पकड़ने के लिए मुहिम चला रहा है, लेकिन फिर भी लावारिस पशु कम नहीं हो रहे हैं। कारण है, शहर में कोई गोशाला नहीं है। इंडस्ट्रियल एरिया के कैटल पोंड में क्षमता से दोगुने पशु हैं। नए सेक्टरों में रह रहे लोगों का कहना है कि लावारिस पशु सुबह ही उनके इलाके में घूमना शुरू कर देते हैं। कई बार वे घर के बाहर लगे पौधों एवं वाहनों को भी नुकसान पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed