फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   accident, one people died in kurali

हरियाणा रोडवेज की बस से टकराया स्कूटी सवार, मौत

Tue, 05 Apr 2016 01:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुराली
ब्यूरो, अमर उजाला/ कुराली Updated Tue, 05 Apr 2016 01:05 AM IST
विज्ञापन
accident, one people died in kurali
संजय (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
हरियाणा रोडवेज की बस से एक एक्टिवा सवार टकरा गया। बस का टायर उसके सिर के ऊपर से निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संजय (25) के रूप में हुई है। पुलिस ने एक्टिवा और बस को कब्जे में लेकर बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक संजय रोपड़ की ओर जा रहा था। तभी सामने से चंडीगढ़ की ओर जा रही हरियाणा रोडवेज की बस आ गई। एक्टिवा सवार अपना संतुलन खो बैठा और बस से टकरा गया। बस का टायर उसके सिर के ऊपर से गुजर गया। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन


सीटीयू की बस से टकराई एक्टिवा, चालक घायल
मोहाली। गांव लखनौर में रान्ग साइड में आ रही एक एक्टिवा सीटीयू की बस से टकरा गई। हादसे में एक्टिवा चालक बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। घायल की पहचान 3बी1 निवासी धर्मपाल के रूप में हुई है। पुलिस ने बस व एक्टिवा को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा सोमवार दोपहर का है। जहां सीटीयू की बस सोहाना से लांडरा की ओर जा रही थी। तभी अचानक रांग साइड से आ रही एक्टिवा बस से टकरा गई। चालक स्कूटी समेत बस के अगले टायर के नीचे आ गया। गनीमत रही की चालक ने हेलमेट पहन रखा था। इस कारण उसके सिर पर चोट नहीं आई। लेकिन हादसे में एक्टिवा चालक बुरी तरह घायल हो गया। उसे गंभीर चोटें आई हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर उसकी हालत गंभीर बता रहे हैं। वहीं उक्त बस को हरंचट नामक ड्राइवर चला रहा था। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति के बयानों के बाद ही बस ड्राइवर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed