फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Accident in lalru, one dead

ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से चालक की मौत

Sun, 28 Jul 2019 01:51 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
Accident in lalru, one dead
लालड़ू। अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित गांव घोलूमाजरा के निकट चालक की अपने ही ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार राजेंद्र सिंह (25) पुत्र रधबीर सिंह निवासी हरिपुर हिंदुआ, डेराबस्सी जो शुक्रवार रात अंबाला से ट्रैक्टर ठीक करवाकर अपने गांव लौट रहा था। रात करीब 10 बजे वह गांव घोलूमाजरा के निकट पहुंचा तो अचानक सामने से आ रहे वाहन की लाइट आंखों में पड़ने के कारण ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया। ट्रैक्टर डिवाइडर से टकरा गया और राजेंद्र उछल कर ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ जाने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया। राहगीरों ने उसे तुरंत सरकारी अस्पताल सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। राजेंद्र सिंह अपने पीछे पत्नी और तीन वर्ष का बच्चा छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed