फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AAP MLA caught JE giving duty in drinking

आप विधायक ने जेई को नशे में ड्यूटी देते पकड़ा

Sun, 01 May 2022 01:39 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
AAP MLA caught JE giving duty in drinking
लालड़ू। गांव मालन में गेहूं के अवशेष व उपलों के ढेर में लगी आग की घटना उपरांत विधायक कुलजीत सिंह रंधावा मौके पर पहुंचे। वहीं दमकल विभाग को भी आग बुझाने के लिए बुलाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान गाड़ियों में पानी की जरूरत पूरी करने के लिए बिजली सप्लाई चालू करने के लिए पावरकॉम के अधिकारियों को कहा गया। मौके पर पहुंचे पावरकॉम उपमंडल हंडेसरा के जेई को शराबी हालत में देखकर विधायक का पारा चढ़ गया और उन्होंने तुरंत उसे पुलिस के हवाले कर मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल डेराबस्सी भेज दिया। विधायक कुलजीत सिंह इससे पहले मुबारिकपुर चौकी इंचार्ज एएसआई गुलशन कुमार को भी शराब पीते पकड़ चुके हैं।
विज्ञापन

विधायक रंधावा ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शाम को गांव मालन में गेहूं के अवशेष व उपलों में आग लग गई है। इस पर वह तुरंत फायर ब्रिगेड को घटनास्थल पर पहुंचने के लिए कहते हुए खुद भी मौके पर पहुंच गए। उस समय बिजली कट लगने के कारण ट्यूबवेल बंद थे और दमकल की गाड़ी को पानी की जरूरत थी। यह देखकर विधायक ने पावरकॉम के उच्चाधिकारियों को बिजली सप्लाई चालू करवाने के लिए कहा गया और गाड़ियों में पानी भरकर आग पर काबू पाया गया। इस दौरान पावरकॉम के उच्चअधिकारियों के आदेश पर उपमंडल हंडेसरा का जेई कृष्ण कुमार देरी से नशे की हालत में मौके पर पहुंचा। इस पर विधायक के साथ उसने नशे में बदसलूकी की जिस पर विधायक ने जेई को पुलिस के हवाले कर मेडिकल कराने के आदेश दे दिए। विधायक ने मेडिकल रिपोर्ट अनुसार बनती कार्रवाई किए जाने के बारे में भी कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई के हक में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बिजली कर्मचारियों ने जेई कृष्ण कुमार के हक में रोष रैली करते हुए कहा कि जेई निजी प्रोग्राम के लिए छुट्टी पर था और अधिकारियों के कहने पर मौके पर पहुंचा था। उसे विधायक ने जबरदस्ती गाड़ी में बिठाकर मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल भेज दिया गया। यह सरेआम धक्केशाही है। बिजली कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जेई के खिलाफ कार्रवाई की गई तो वे दो मई को काम बंद करके संघर्ष करेंगे।
क्या कहते हैं अधिकारी
अभी मेडिकल रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। -इंद्रप्रीत सिंह, एक्सईएन पावरकॉम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed