फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   AAP demonstrated in favor of transporters, gave demand letter to Tehsildar

ट्रांसपोर्टर्स के हक में आप ने किया प्रदर्शन, तहसीलदार को दिया मांगपत्र

Tue, 29 Jun 2021 02:00 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
AAP demonstrated in favor of transporters, gave demand letter to Tehsildar
डेराबस्सी। आम आदमी पार्टी के नेता कुलजीत सिंह रंधावा के नेतृत्व में ट्रक यूनियन में ट्रांसपोर्टर्स के हक में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पार्टी की तरफ से पंजाब सरकार के नाम तहसीलदार डेराबस्सी नवप्रीत सिंह शेरगिल्ल को मांगपत्र भी दिया गया। इसके बाद पार्टी वर्कर्स की ओर से तहसील कांप्लेक्स तक रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन

इस दौरान रंधावा ने कहा कि ट्रांसपोर्टर्स देश की रीढ़ हैं जो देश के कोने कोने तक समान पहुंचाने का काम करते हैं। कोरोना जैसी महामारी के दौरान भी ट्रांसपोर्टर अपनी जान को जोखिम में डाल कर लोगों तक समान पहुंचाते रहे हैं। इसके बावजूद न तो कभी केंद्र सरकार और न ही कभी राज्य सरकार इनकी भलाई के लिए कोई स्कीम तैयार की है। उल्टा सरकारों की तरफ से हरेक स्कीम ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ तैयार की जाती है। डीजल के रेट बढ़ रहे हैं जिसके साथ यह कारोबार बरबादी की कगार पर पहुंच गया है। कोरोना जैसे दौर में ट्रांसपोर्टर भारी मंदी में से गुजर रहे हैं। उनको बैंक की किश्तें भरनी मुश्किल हुई हैं। इसको देखते हुए सरकार को ट्रांसपोर्टरों को लोन की किश्तें भरने में राहत देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed