फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man was beaten up due to a feud, died during treatment, four arrested.

Mohali News: रंजिश में युवक को पीटा, इलाज के दौरान तोड़ा दम, चार गिरफ्तार

Sat, 21 Mar 2026 02:26 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
A young man was beaten up due to a feud, died during treatment, four arrested.
जीरकपुर। पीरमुछल्ला क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात से पूरे इलाके में दहशत है। पुरानी रंजिश में कुछ युवकों ने 17 मार्च की शाम मिलकर एक युवक को लोहे की रॉड और लाठियों से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में आनंद (19) निवासी पीरमुछल्ला ने बताया कि 17 मार्च की रात करीब 12:30 बजे वह अपने चाचा सुमित कुमार और दोस्त सचिंदर व अभिषेक के साथ चिकन लेने जा रहा था। जब वे काली माता मंदिर के पास पहुंचे, तभी हिमांशु, दीपांशु, आशु (अभिमन्यु का बेटा) और अभिमन्यु निवासी डूंगिया अपने आठ अज्ञात साथियों के साथ वहां आ धमका। आरोपियों के हाथों में लोहे की रॉड और लाठियां थीं।
विज्ञापन


आरोप है कि आते ही हमलावरों ने चारों युवकों को घेर लिया और गाली-गलौच कर हमला शुरू कर दिया। जान बचाने के लिए सभी युवक पास की झुग्गी बस्ती की तरफ भागे, लेकिन आरोपी सुमित कुमार को पकड़ने में कामयाब हो गए। इसके बाद हमलावरों ने सुमित को जमीन पर गिराकर उसके सिर, छाती, हाथों और पैरों पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार किए। अन्य आरोपियों ने लाठियों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। हमलावरों ने सुमित को घसीटा। इससे उसके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। वारदात के दौरान आरोपी अन्य युवकों को धमकाते रहे और सुमित को बचाने नहीं दिया। हमला करने के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। घटना के बाद आनंद और उसके साथियों ने घायल सुमित को उठाया और पहले सैनी कार वॉश के पास तक ले गए। वहां से मोटरसाइकिल पर उसे ढकोली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ के सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया। हालत नाजुक होने पर सुमित को पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया, जहां 19 मार्च की रात करीब एक बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढकोली पुलिस ने आनंद के बयान के आधार पर हिमांशु, दीपांशु, आशु, अभिमन्यु और आठ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट और अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई है। अस्पताल से प्राप्त रिपोर्ट में पुष्टि हुई है कि सुमित की मौत गंभीर चोटों के कारण हुई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पीरमुछल्ला और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है। देर रात खुलेआम इस हमले ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।



यह थी पुरानी रंजिश
जांच में सामने आया है कि होली के दिन सुमित और आरोपियों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें सुमित घायल हो गया था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन आरोपियों के मन में रंजिश बनी रही। इसी दुश्मनी के चलते सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया।




तीन आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर हिमांशु, दीपांशु और आशु को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभिमन्यु अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापे मार रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed