फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man waiting for a friend at a petrol pump was hit by a vehicle.

Mohali News: पेट्रोल पंप पर दोस्त का इंतजार कर रहे युवक को वाहन ने मारी टक्कर

Tue, 28 May 2024 11:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
A young man waiting for a friend at a petrol pump was hit by a vehicle.
मोहाली। लांडरां में पेट्रोल पंप पर दोस्त का इंतजार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में घायल के चेहरे और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई है। इसके बाद मौके पर पहुंच कर दोस्त ने घायल को अस्पताल भर्ती कराया। जांच में पता लगा कि घायल के बाईं आंख में गंभीर चोट और दाएं पैर में चार टांके लगे हैं। इस पर घायल के कहने पर डॉक्टर ने संबंधित थाना पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


घायल हरप्रीत सिंह वासी लांडरां ने बताया कि वह सोमवार रात करीब 11 बजे काम से घर लौट रहा था। बीच रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर जब वह पेट्रोल भरवाने के लिए पंप पर गया तो वह बंद हो चुका था। इस पर उसने दोस्त को फोन कर पंप पर बुला लिया। दोस्त के पहुंचने से पहले ही एक वाहन उसे टक्कर मार गया, जिस कारण वह मौके पर ही बेहोश हो गया। यह देख कार चालक फरार हो गया। जब दोस्त पहुंचा तो हरप्रीत लहूलुहान हालत में पड़ा था। इस पर दोस्त उसे पास के सरकारी अस्पताल में ले गया, जहां उसे प्राथमिक इलाज देकर फेज-6 के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed