फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man named on drug addiction charges, sent to jail

Mohali News: नशा करने के आरोप में एक युवक नामजद, जेल भेजा

Mon, 11 Nov 2024 03:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
A young man named on drug addiction charges, sent to jail
जीरकपुर। ढकोली पुलिस ने सूचना पर नशा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस-27 के तहत केस दर्ज कर पटियाला जेल भेज दिया है। आरोपी की पहचान केशव कुमार झा निवासी वसंत विहार ढकोली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी की एक्टिवा भी जब्त की है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी से करीब चार ग्राम नशा भी बरामद किया है, लेकिन पुलिस इस बात से इनकार कर रही है। पुलिस ने कहा कि सूचना पर जब आरोपी को पकड़ा तो वह चिट्टे का नशा कर चुका था और उसके पास कुछ भी नहीं था। पुलिस जांच अधिकारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर दबिश दी थी, जब उसे पकड़ा तो उसके पास कोई नशा नहीं था। जो चिट्टा उसके पास था वह उसका सेवन कर चुका था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नशा करने के आरोप में केस दर्ज कर 14 दिन कि पटियाला जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed