{"_id":"6828ee36d252870c1f04fbf8","slug":"a-young-man-met-on-a-dating-app-called-her-to-a-park-then-unknown-youths-attacked-her-mohali-news-c-71-1-spkl1025-129157-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: डेटिंग एप पर मिले युवक ने पार्क में बुलाया, अज्ञात युवकों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: डेटिंग एप पर मिले युवक ने पार्क में बुलाया, अज्ञात युवकों ने किया हमला
विज्ञापन
मोहाली। एक युवक को डेटिंग एप पर एक अजनबी से बातचीत करना महंगा पड़ गया। उसको फेज-9 के एक पार्क में बुलाया और जब वह यहां पहुंचा तो उस पर अज्ञात युवकों ने हमला करके उससे अपने खाते से 16 हजार रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
पीड़ित मनीष कुमार निवासी ऊना हिमाचल प्रदेश ने पुलिस को बताया कि वह मोहाली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह घर पर रात का खाना खाने के बाद सोने की तैयारी कर रहा था, तभी उसे डेटिंग एप पर एक अज्ञात युवक का उससे मिलने के लिए मैसेज मिला। इस पर मनीष उससे मिलने बाइक पर फेज-9 के पार्क में पहुंचा और उस व्यक्ति को अपनी लोकेशन भेज दी। थोड़ी देर बाद वहां तीन अज्ञात युवक पहुंचे और उन्होंने उसे पकड़कर पिटाई शुरू कर दी। उसके हाथ-पैर एक पेड़ से बांध दिए और उसके मोबाइल से 1,000 रुपये गूगल पे से ट्रांसफर करवा लिए। इसके बाद वे उससे और पैसे मांगने लगे।
मनीष ने उनकी धमकी सुनने पर अपने बड़े मामा से 5,000 रुपये और छोटे मामा से 10,000 रुपये मंगवाए। इसके बाद अज्ञात युवकों के दबाव में उनके खाते में ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपियों ने मनीष से उसकी सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया और वहां से भाग गए। उसकी शिकायत पर थाना फेज-8 पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।