फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man died after being hit by a speeding car in Dhakoli.

Mohali News: ढकोली में तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत

Wed, 26 Nov 2025 12:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a speeding car in Dhakoli.
जीरकपुर। कुरेशिया अस्पताल के पास सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका 15 वर्षीय भांजा घायल हो गया। हादसा सोमवार रात करीब 10.30 बजे उस समय हुआ जब दोनों लोग मोटरसाइकिल पर भांखरपुर से पंचकूला की ओर जा रहे थे। घायल कार्तिक ने परिजनों को फोन कर बताया कि कुरेशिया अस्पताल के सामने अचानक सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सड़क पर गिर पड़े और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार्तिक ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद राहगीरों की मदद से उन्हें कुरेशिया अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते प्रदीप को सेक्टर-6 सिविल अस्पताल पंचकूला रेफर कर दिया गया।परिजनों के मुताबिक अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कुछ देर में प्रदीप को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और जीजा नरेश भी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को पूरा बयान दर्ज करवाया, जिसमें कार चालक पर तेज रफ्तारी और लापरवाही का आरोप लगाया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 106(1), 324(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed