फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A young man caught with two pistols of .32 bore

Mohali News: .32 बोर की दो पिस्टल समेत एक युवक काबू

Tue, 22 Oct 2024 06:28 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
A young man caught with two pistols of .32 bore
मोहाली। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) ने एक युवक को .32 बोर की दो पिस्टल और मैग्जीन के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान लवसाजन सिंह निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। इसके खिलाफ एएसआई अंग्रेज सिंह के बयान पर एसएसओसी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को एसएसओसी ने गुप्त सूचना पर गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस रिमांड पर है जिससे हथियारों के बारे पूछताछ की जा रही है। एसएसओसी आने वाले दिनों में मामले में प्रेस कांफ्रेंस कर सकती है। सूत्रों के अनुसार एसएसओसी को सूचना मिली थी कि लवसाजन सिंह का गैंगस्टर कनेक्शन है और किसी वारदात को अंजाम देने के लिए मोहाली में घूम रहा है। उसके पास हथियार हैं और वह हथियारों की तस्करी भी करता है। इस पर एसएसओसी ने ट्रैप लगाया और आरोपी को 19 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed