फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A woman was killed by stabbing her six times with a sharp weapon in Dhakoli

Mohali News: ढकोली में तेजधार हथियार से छह वार कर महिला की हत्या

Tue, 15 Apr 2025 12:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
A woman was killed by stabbing her six times with a sharp weapon in Dhakoli
दुर्गा बिष्ट। संवाद 
जीरकपुर। ढकोली स्थित गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी के एक फ्लैट में तेजधार हथियार से करीब छह वार कर महिला की हत्या करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

हत्या का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है। मृतक महिला की पहचान दुर्गा बिष्ट पत्नी कैलाश बिष्ट के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही ढकोली पुलिस और फोरेंसिक की टीम ने माैके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। जानकारी के अनुसार महिला की उम्र 51 वर्ष है। वह अल्केमिस्ट अस्पताल में 14 साल से नौकरी करती थीं।
महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़े लड़के की पिछले वर्ष शादी हो चुकी है। मौके से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 वर्ष से महिला अपने पति से अलग गुलमोहर ट्रेंड्स में रहती थी। महिला का पति लुधियाना में रहता है। बच्चों के कहने पर महिला के पति कैलाश बिष्ट को नवंबर 2024 में एक बार फिर से परिवार में लाया गया था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला का पति शराब पीने का आदी था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला का शव पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल डेराबस्सी में रखवा दिया है। उसका मंगलवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed