{"_id":"68ae0f898a13b4bf4d0586ba","slug":"a-woman-was-accused-of-stealing-rs-1-lakh-domestic-workers-protested-against-it-mohali-news-c-71-1-mli1010-132814-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: महिला पर एक लाख रुपये चोरी करने का आरोप, विराेध में घरों में काम करने वाली महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: महिला पर एक लाख रुपये चोरी करने का आरोप, विराेध में घरों में काम करने वाली महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
जीरकपुर। लोहगढ़ क्षेत्र के स्काइनेट एनक्लेव में एक मकान मालिक ने घर में काम करने वाली महिला पर एक लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाया है। जीरकपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है। दूसरी तरफ आरोपी महिला ने पुलिस पर पति समेत उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में घरों में काम करने वाली महिलाओं ने प्रदर्शन किया है। मकान मलिक मनूजीत सिंह ने बताया कि उसके घर में रखे एक लाख रुपये गायब होने के बाद उसने अपने स्तर पर जांच की। उसे जब तसल्ली हो गई कि यह रुपये उसके घर में काम करने वाली रेखा नामक महिला ने ही चुराए हैं तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के बाद पुलिस ने महिला और उसके पति को थाने में बुलाकर पूछताछ की। मनूजीत सिंह के अनुसार थाने में पूछताछ के दौरान महिला ने चोरी की बात कबूली लेकिन बाद में अपनी बात से पलट गई।
दूसरी तरफ घरों में काम करने वाली महिलाओं ने इकट्ठे होकर स्काइनेट एनक्लेव के गेट के आगे रोष प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही थाना जीरकपुर के एएसआई लाभ सिंह और कुछ अन्य महिला पुलिसकर्मी माैके पर पहुंचे। उन्होंने गेट के आगे इकट्ठी हुई महिलाओं को भगा दिया। एक-दो महिलाएं जो वहां से जाने को तैयार नहीं थी, उन्हें पुलिस की गाड़ी में बैठाकर थाने ले जाया गया।
अभी मामले की जांच चल रही है। घर में काम करने वाली महिला रेखा और उसके परिवार वालों से पूछताछ भी की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। -लाभ सिंह, एएसआई, थाना जीरकपुर