फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A vehicle loaded with coal fell into a 12 feet deep pit in front of CP-67

Mohali News: सीपी-67 के सामने 12 फीट गहरे गड्ढे में गिरा कोयला लदा वाहन

Sun, 06 Jul 2025 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
A vehicle loaded with coal fell into a 12 feet deep pit in front of CP-67
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर सीपी-67 के सामने देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। पानीपत से कोयला लेकर कीरतपुर साहिब जा रहा एक ट्रक सड़क पर 12 फीट गहरे गड्ढे में जा गिरा। हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक को लाखों रुपये का नुकसान पहुंचा बताया जा रहा है। ट्रक चालक इलियास ने बताया कि सड़क की मरम्मत चल रही थी, लेकिन वहां किसी भी प्रकार की बैरिकेडिंग नहीं गई थी।
विज्ञापन

केवल कुछ पत्थर रखे थे, जो रात के अंधेरे में नजर नहीं आए। ट्रक की रफ्तार भी मात्र 40 किमी/घंटा थी, इसके बावजूद वाहन सीधे गड्ढे में जा गिरा। चालक का कहना है कि हादसे के बाद रात में कोई पुलिसकर्मी भी मौके पर नहीं पहुंचा। वहीं, पुलिस ने दावा किया है कि सड़क किनारे पहले से बैरिकेड लगे हुए हैं। उन पर रिफ्लेक्टर भी लगाया गया है। पुलिस का यह भी कहना है कि ड्राइवर को नींद आ गई थी, जिसके चलते हादसा हुआ। कुछ दिन पहले ही भारी बारिश के कारण सीपी-67 के सामने सड़क पर करीब 12 फीट गहरा और लंबा गड्ढा बन गया था। मरम्मत का काम जारी है, लेकिन हादसे ने सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या प्रशासन ने सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed