फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A vacant house in Dhakoli was targeted, lakhs of rupees stolen.

Mohali News: ढकोली में सूने घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Thu, 07 May 2026 12:24 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
A vacant house in Dhakoli was targeted, lakhs of rupees stolen.
जीरकपुर। ढकोली स्थित कृष्ण एनक्लेव ब्लॉक-सी स्थित मकान नंबर 488 में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। घर के मालिक जयप्रकाश अपने परिवार के साथ वृंदावन धाम में बांके बिहारी मंदिर के दर्शन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान सूने पड़े घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, चोर स्कूटी पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचा और मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर के अंदर दाखिल हो गया। इसके बाद उसने घर में रखे कीमती सामान को खंगालना शुरू किया। चोर सोने-चांदी के जेवरात और एलसीडी टीवी बैग में भरकर मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा उस समय हुआ जब आसपास के लोगों ने घर के टूटे हुए ताले देखे और मकान मालिक को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।
विज्ञापन


पुलिस गश्त पर उठे सवाल, मौके पर पहुंचे पूर्व पार्षद



घटना की सूचना मिलते ही पूर्व वार्ड पार्षद हरजीत सिंह मिंटा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि पुलिस गश्त की कमी के कारण चोरों के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने प्रशासन से ढकोली क्षेत्र में सख्त और नियमित पेट्रोलिंग की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन




जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा
सूचना मिलते ही ढकोली थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी मेवा सिंह ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed