फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A tubewell was installed but electricity connection has not been provided for six months, thousands of people are suffering from drinking water shortage.

Mohali News: ट्यूबवेल तो लगा छह माह से बिजली का कनेक्शन नहीं मिला, हजारों लोग पेयजल किल्लत से परेशान

Sun, 26 Oct 2025 12:00 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
A tubewell was installed but electricity connection has not been provided for six months, thousands of people are suffering from drinking water shortage.
ढकोली। ढकोली क्षेत्र के वार्ड-13 में आधा दर्जन सोसाइटी के हजारों लोग पेयजल किल्लत से परेशान हैं। छह माह पहले सरकार और प्रशासन ने एक नया ट्यूबवेल लगाया था, लेकिन बिजली का कनेक्शन नहीं मिलने के कारण वह अभी तक शुरू नहीं हुआ है। नगर परिषद ने ट्यूबवेल की फीस भी भर दी गई है। बताया जा रहा है के यह देरी फिलहाल बिजली विभाग द्वारा की जा रही है। पॉवरकॉम विभाग जल्द कनेक्शन देने की बात कर रहा है। वार्ड-13 में करीब आधा दर्जन सोसाइटियों को इस ट्यूबवेल से सप्लाई जानी है। इस संबंध में न्यू गणेश विहार सोसाइटी प्रधान रेशमा, समाज सेवी सुखबीर सिंह लवली, नरेंद्र धीमान, कबीर सैनी, मेहताब सिंह, शिव कुमार, संजीव शर्मा, जगतार सिंह, कौला राम और अन्य सोसाइटी के निवासियों ने बताया के वह दो-तीन वर्षों से पानी की धीमी आपूर्ति से परेशान हैं। लोगों ने बताया के कई सोसाइटियां निचले स्तर पर हैं तो कई ऊंचाई पर हैं। लोगों ने बताया के गर्मियों में तो सप्लाई बिलकुल कम हो जाती है। उन्हें अपने खर्च पर पानी के टैंकर मंगवाने पड़ते हैं। ऊपरी मंजिल तक पानी टुल्लू पंप लगाकर पहुंचाना पड़ता है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने एक हजार फीट गहरा ट्यूबवेल लगाया है। इससे गुरु गोविंद सिंह नगर, शक्ति एनक्लेव, न्यू गणेश विहार, श्री गणेश विहार और ढकोली गांव सहित आसपास की एक दो अन्य कॉलोनियों को सप्लाई की जानी है। यह तभी संभव हो पाएगा जब बिजली का कनेक्शन दिया जाएगा। लोगों ने जल्द से जल्द बिजली कनेक्शन देने की मांग की है।
विज्ञापन




समस्या से छुटकारा दिलवाएं



पिछले छह महीने से ट्यूबवेल तो लगा हुआ है, लेकिन बिजली का कनेक्शन ना मिलने से यह बंद पड़ा है। लोगों को पिछले कई वर्षों से पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। इसलिए हमारी सरकार से गुहार है कि वह जल्द से जल्द बिजली का कनेक्शन देकर इस ट्यूबवेल को चलाए और लोगों को इस समस्या से छुटकारा दिलाएं। - लवप्रीत सिंह लवली, वार्ड नंबर-13
विज्ञापन
विज्ञापन






जल्द दें बिजली का कनेक्शन



पिछले तीन वर्षों से हम इस समस्या से जूझ रहे हैं। गर्मियों में खुद के पैसे से टैंकर मंगवा कर काम चलाना पड़ता है। यही नहीं ऊपर टंकी में पानी चढ़ाने के लिए हजारों रुपये अलग से देने पड़ते हैं। हमारी तो सरकार से यही गुजारिश है कि वह जल्द बिजली का कनेक्शन दे और हमारी समस्या का हल करें। पानी बेहद जरूरी चीज है, जिसके बिना गुजारा करना मुश्किल है। - रेशमा, प्रधान, न्यू डिफेंस कॉलोनी ढकोली













लोगों की मांग को देखते हुए सरकार और नगर परिषद ने यहां एक हजार फीट गहरा ट्यूबवेल लगा दिया है। हमने बिजली की फीस भी भर दी है। बाकी अभी बिजली विभाग का काम है। - सवनीत सिंह, जेई नगर परिषद जीरकपुर।









हमारे पास फीस आ चुकी है, हम उसका एस्टीमेट बना रहे हैं। उम्मीद है कि 10 से 15 दिन में कनेक्शन दे दिया जाएगा। -मोहनप्रीत सिंह, एसडीओ बिजली विभाग जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed