फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A truck hit a power pole, leaving hundreds of homes without power for six hours.

Mohali News: ट्रक की टक्कर से टूटा बिजली का खंभा, सैकड़ों घरों की बिजली छह घंटे रही गुल

Fri, 08 May 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
A truck hit a power pole, leaving hundreds of homes without power for six hours.
जीरकपुर। बलटाना के मॉडर्न एनक्लेव में वीरवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब लोहे से भरा एक ट्रक बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बिजली का खंभा क्षतिग्रस्त हो गया और तार टूटकर सीधे ट्रक के ऊपर गिर गईं। हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ और ट्रक चालक समेत आसपास मौजूद लोग सुरक्षित बच गए। स्थानीय निवासी दिनेश मेहता के अनुसार घटना सुबह करीब सात बजे सत्या ज्वेलर वाली गली के पास हुई। खंभा टूटने के कारण मॉडर्न एनक्लेव समेत आसपास के सैकड़ों घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई। बिजली बंद होने से लोगों को करीब साढ़े छह घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे तक इलाके में बिजली सप्लाई ठप रही। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय तक बिजली गुल रहने से पानी की सप्लाई बाधित रही और घरेलू कामकाज प्रभावित हुआ। दुकानदारों को भी कारोबार में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गर्मी के मौसम में घंटों बिजली न होने से लोगों में नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना है कि रिहायशी इलाकों में भारी वाहनों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जिससे इस तरह के हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से भारी ट्रकों की एंट्री पर सख्ती करने और पुराने व कमजोर बिजली खंभों की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन








मॉडर्न एनक्लेव में सुबह सात बजे बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी, जिसे करीब दो बजे बहाल कर दिया गया। बलटाना चौकी में ट्रक चालक के खिलाफ लिखित शिकायत दी गई है। विभाग की ओर से नुकसान का एस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। ट्रक मालिक से भरपाई करवाई जाएगी। - आशीष यादव, जेई, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed