फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   three year old boy standing in the balcony fell from the fifth floor in Zirakpur

दर्दनाक हादसा: दफ्तर से लौट रहे पिता को बालकनी से देख रहा था बच्चा, पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत

Sun, 01 Aug 2021 12:17 PM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जीरकपुर (पंजाब) Published by: मोहाली ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Aug 2021 12:17 PM IST
सार

पंजाब के जीरकपुर में एक दर्दनाक हादसे में पौने तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। दरअसल, बच्चा पिता को ऑफिस से लौटते वक्त निहार रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और वह पांचवीं मंजिल से नीचे आ गिरा। पीजीआई चंडीगढ़ ले जाते वक्त बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही परिवार में मातम पसरा है। 

विज्ञापन
three year old boy standing in the balcony fell from the fifth floor in Zirakpur
इसी सोसाइटी में हुआ हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शुक्रवार देर रात जीरकपुर के चंडीगढ़ एनक्लेव में एक दर्दनाक हादसे में पौने तीन साल के मासूम बच्चे की पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान एकम सिंह पुत्र अमनदीप सिंह के रूप में हुई है। यह हादसा देर शाम साढ़े सात बजे उस समय हुआ, जब मासूम बच्चा अपनी मां के साथ फ्लैट की बालकनी में खड़ा होकर दफ्तर से लौटते नीचे अपने पिता को देख रहा था।

विज्ञापन


इतने में पिता ऊपर पहुंच गए तो मां दरवाजा खोलने चली गई, वहीं नीचे अपने पिता को देखने की लालसा में बालकनी में खड़ा मासूम बच्चा नीचे की ओर झुककर देखने लगा। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पांचवीं मंजिल से नीचे फर्श पर जा गिरा। तभी ऊपर से नीचे फर्श पर लहूलुहान पड़े बच्चे को तड़पते देखकर उसके मां-बाप नीचे की ओर दौड़े। इसी बीच बच्चे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए।
विज्ञापन


आनन-फानन घायल बच्चे को जीरकपुर के एम केयर अस्पताल ले जाया गया। यहां बच्चे के सिर और मुंह से खून बहने के कारण उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। जब परिजन बच्चे को पीजीआई ले गए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि चंद सेकेंड पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया है। जीरकपुर पुलिस के जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक बच्चे के पिता अमनदीप सिंह एक निजी कंपनी में जॉब करते हैं। उनके बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed