{"_id":"68b09a1a4c59392bb10df2ce","slug":"a-save-land-save-village-committee-was-formed-and-a-struggle-was-declared-mohali-news-c-71-1-spkl1025-132886-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जमीन बचाओ, गांव बचाओ समिति का गठन कर संघर्ष का एलान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जमीन बचाओ, गांव बचाओ समिति का गठन कर संघर्ष का एलान किया
विज्ञापन
मोहाली। संयुक्त किसान मोर्चा के संगठनों ने मोहाली जिला प्रशासन की ओर से 17 ग्राम पंचायतों को अपनी शामलात जमीन बेचने के लिए प्रस्ताव पारित करने को कहने पर कड़ा संज्ञान लिया है। वीरवार को मोहाली के गुरुद्वारा श्री अंब साहिब में किसान संगठनों की एक बैठक बुलाई गई, जिसमें किसान संगठनों के अलावा इलाके के प्रमुख लोगों ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक में विभिन्न गांवों से मिली खबरों के अनुसार, गांवों के लोगों में इस गैर-विचारणीय आदेश के खिलाफ काफी रोष है और पंचायतें भी ऐसे अवैध आदेश को मानने को तैयार नहीं हैं। बुधवार को जब डीडीपीओ कार्यालय में पंचायतों की बैठक बुलाई गई थी, तब भी पंचायतों पर तुरंत प्रस्ताव पारित करने का दबाव बनाया गया था, लेकिन सरपंचों ने ऐसे प्रस्ताव पारित करने में असमर्थता जताई थी।
इस बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि ये जमीनें पंचायतों की आय का एकमात्र स्रोत हैं। सरकार इन जमीनों को काॅर्पोरेट्स को सौंपना चाहती है। इस तरह, गांवों की आय रोककर गांवों को उजाड़ने की साजिश है। किसान संगठनों ने आश्चर्य व्यक्त किया कि पंजाब सरकार की क्या रुचि है कि वह काॅर्पोरेट्स को जमीनों पर कब्जा करवाने में इतनी सक्रिय है।
एकत्रित किसान संगठनों ने जमीनों को बचाने के लिए जमीन बचाओ, गांव बचाओ समिति का गठन किया और 29 अगस्त को ज़मीन हड़पने के विरोध में डीसी मोहाली को एक ज्ञापन सौंपने का फैसला लिया गया। यह ज्ञापन आम आदमी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों और विधायकों को भी दिया जाएगा और गांवों की ग्राम सभाओं में प्रस्ताव पारित करके हड़पने का विरोध किया जाएगा। आने वाले दिनों में इस संबंध में एक व्यापक अभियान चलाया जाएगा और संघर्ष की नींव रखी जाएगी।
विज्ञापन
इस बैठक में उपस्थित किसान संगठनों और सभी गणमान्य लोगों ने वायदा किया कि जमीनों की हर कीमत पर रक्षा करके गांवों को बचाया जाएगा। बैठक में किरपाल सिंह सियाऊ (राजेवाल), जसपाल सिंह लांडरां (लाखोवाल), परमदीप सिंह बैदवान, जसपाल सिंह नियामियां, लखविंदर सिंह लक्खी कराला, अंग्रेज सिंह भदौड़, गुरप्रीत सिंह सेखनमाजरा, तिरलोचन सिंह पुआध, जगजीत सिंह कराला, दर्शन सिंह दुराली, कुलवीर सिंह कराला, प्रदीप मुसाहिब, अमरीक सिंह कराला, दर्शन सिंह धालीवाल, रुस्तम शेख, सतनाम सिंह खालौर, गुरप्रताप के अलावा बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।