फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A policeman who drove the girl away four months ago was arrested by the police

पौने चार महीने पहले लडकी को भगा ले जाने वाला पुलिस ने दबोचा

Mon, 03 Aug 2020 02:42 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
A policeman who drove the girl away four months ago was arrested by the police
मोहाली। करीब पौने चार महीने पहले फेज-1 के एरिया से लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले गए युवक को थाना फेज-1 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, आरोपी के साथ पुलिस ने लड़की भी बरामद कर ली है। आरोपी युवक की पहचान मनिंदर सिंह निवासी फेज-2 मदनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, लड़की का मेडिकल करवाया गया है। एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़की ने बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। इसके साथ ही इलाके में साफ-सफाई का काम करती थी। इसी बीच जब कोरोना के कारण लॉकडाउन शुरू हुआ था तो 11 अप्रैल को वह कोठियों में सफाई करने गई थी। लेकिन इसके बाद से वापस नहीं आई। लड़की के परिजनों ने अपने स्तर पर पड़ताल की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बीच लड़की के परिजनों की शिकायत पर 18 अप्रैल को थाना फेज-1 की पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर लिया था। लड़की के परिजनों का कहना था दोनों एक ही दिन गायब हुए थे। एसएचओ मनफूल सिंह ने बताया कि आरोपी को फेज-6 से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed