फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A person returning home from work on a scooter was hit by a speeding car.

Mohali News: स्कूटी पर काम से घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

Tue, 27 Feb 2024 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Feb 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
A person returning home from work on a scooter was hit by a speeding car.
मोहाली। स्कूटी पर काम से घर लौट रहे व्यक्ति को वीआर मॉल के सामने हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे घायल के सिर में गंभीर चोट आई है। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मौके पर पहुंच कर घायल के परिजनों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसके सिर में छह टांके लगे हैं और शरीर में कई अन्य अंदरूनी चोट आई है।घायल चंदू वासी खरड़ ने बताया कि वह चंडीगढ़ में रेस्टोरेंट में काम करता है। शनिवार की रात दस बजे जब वह अपने काम से घर लौट रहा था। जब वह वीआर मॉल के सामने हाईवे पर पहुंचा तो उसके पीछे से तेज रफ्तार में आई एक कार ने उसे टक्कर मार दी। करीब 50 मीटर तक उसकी स्कूटी सड़क पर घसीटती गई। टक्कर से उसके सिर से काफी खून बहने लगा और उसके कपड़े भी फट गए थे। वहां राहगीरों की भीड़ लगती देख कार चालक मौके से भाग निकला। इसके बाद लोगों ने घायल के दोस्तों को फोन कर पूरी घटना के बारे में सूचित किया। मौके पर पहुंच कर दोस्तों ने उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उसके सिर में छह टांके और कई अन्य शरीर पर अंदरूनी चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed