फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A person injured in a road accident while returning from a religious place died during treatment

Mohali News: धार्मिक स्थल से लौटते समय सड़क हादसे में घायल की इलाज के दौरान मौत

Wed, 19 Jun 2024 07:03 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 07:03 AM IST
विज्ञापन
A person injured in a road accident while returning from a religious place died during treatment
लांडरां/बनूड़। 10 जून को धार्मिक स्थल श्री खुरालगढ़ साहिब से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए गुरमेल सिंह (60) पुत्र साधू सिंह निवासी गांव उड़दन की सोमवार की रात पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान मौत हो गई। बात दें कि गांव उड़दन से कुछ श्रद्धालु निवासी कैंटर में सवार होकर गढ़शंकर के पास श्री गुरु रविदास जी के ऐतिहासिक स्थान श्री खुरालगढ़ साहिब में माथा टेकने गए थे। रात को जब वह दर्शन कर लौट रहे थे, तो गढ़शंकर के पास सड़क हादसा हो गया था। इस हादसे में एक लड़की समेत तीन लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 के करीब निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका विभिन्न अस्पतालों में चल रहा था। सोमवार को गुरमेल सिंह ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक का अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव उडदन में किया गया। इस मौके पर बसपा के प्रदेश सचिव जगजीत सिंह छड़बड़ ने कहा कि अगर बुधवार शाम तक राज्य सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिवारों के लिए पर्याप्त मुआवजे की घोषणा नहीं की, तो 19 जून को सुबह बनूड़ से राजपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाया जाएगा और मृतक की अंतिम अरदास राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed