फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A person grazing buffalo was brutally beaten by 15-20 people, the condition of the injured person is critical.

Mohali News: भैंस चरा रहे एक व्यक्ति को 15-20 लोगों ने बेरहमी से पीटा, घायल व्यक्ति की हालत गंभीर

Mon, 11 Nov 2024 03:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
A person grazing buffalo was brutally beaten by 15-20 people, the condition of the injured person is critical.
डेराबस्सी। अंबाला चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर स्थित भांखरपुर गांव में घग्गर नदी के पास भैंस चरा रहे एक व्यक्ति के साथ 15-20 लोगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहल सिंह ने बताया कि उसके चाचा केहर सिंह रामपुर जिले के पंचकुला के रहने वाले हैं। वह डेराबस्सी के पास एक गांव भांखरपुर में भैंस चराने का काम करता है। वह भैंस का दूध बेचकर अपनी जीविका चलाता है। कुछ दिन पहले वह दिवाली पर अपने गांव रामपुर गया था, जहां पटाखे चलाने को लेकर उसका पड़ोसियों से झगड़ा हो गया था। जिसके बाद वह डेराबस्सी के भांखरपुर गांव आ गए।
विज्ञापन

वह रविवार को घग्गर नदी के पास अपनी भैंसें चरा रहा था। इसी बीच आज शाम 15-20 अज्ञात लोगों ने उन पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सपास बैठे लोगों ने शोर मचाया तो वे मौके से भाग गए। सूचना मिलने के बाद उसने आकर अपने घायल चाचा को सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed