{"_id":"68d9875f31d3e2047a084e99","slug":"a-moving-trolley-filled-with-straw-caught-fire-the-fire-brigade-brought-it-under-control-mohali-news-c-71-1-mli1010-133992-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पराली से भरी चलती ट्रॉली में लगी आग, फायरब्रिगेड ने काबू पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पराली से भरी चलती ट्रॉली में लगी आग, फायरब्रिगेड ने काबू पाया
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड पर रविवार को पराली से भरी एक चलती ट्रॉली में अचानक आग लग गई। चालक ने समझदारी दिखाकर ट्रॉली को खाली जगह पर ले जाकर रोक दिया। चलती ट्रॉली में लगी आग से आसपास दहशत का माहौल बन गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
ट्रैक्टर चालक सरवर ने बताया कि वह गांव खेड़ी जट्टां से पराली भरकर मुबारकपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान जब वह बरवाला सड़क पर स्थित विंसुम फैक्टरी के सामने पहुंचा तो अचानक एक बिजली के तार से चिंगारी निकलकर ट्रॉली पर गिर गई। सूखी होने के कारण पराली ने तुरंत आग पकड़ ली। जैसे ही उन्हें अहसास हुआ कि पराली में आग लग गई है, वे तुरंत ट्रॉली को खाली जगह ले गए। राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने बताया कि लंबे समय तक पानी की बौछारें मारकर आग पर काबू पाया।