फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A moving bus caught fire on the Zirakpur flyover, saving 25 passengers

Mohali News: जीरकपुर फ्लाईओवर पर चलती बस में लगी आग, 25 यात्रियों की जान बची

Sun, 16 Nov 2025 02:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
A moving bus caught fire on the Zirakpur flyover, saving 25 passengers
जीरकपुर। आगरा से अमृतसर जा रही एक चलती निजी बस में जीरकपुर फ्लाईओवर पर शनिवार सुबह आग लग गई। तेज रफ्तार प्राइवेट बस में आग लगते ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में दो बच्चों समेत करीब 25 यात्री सवार थे। ड्राइवर ने बस को फ्लाईओवर पर ही रोककर यात्रियों को बाहर निकाला। इसके बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। फायर ब्रिगेड ने 5.32 बजे पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट या तकनीकी खराबी बताई जा रही है।
विज्ञापन

यात्रियों के उतरने तक आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में पूरी बस जलकर कबाड़ में तब्दील हो गई। उधर फ्लाईओवर पर बस में आग लगने की सूचना मिलते ही जीरकपुर और डेराबस्सी से फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां करीब सात मिनट बाद मौके पर पहुंच गई थीं। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कुछ समय के लिए फ्लाईओवर पर यातायात बाधित हुआ, इससे कुछ देर के लिए जाम लग गया। पुलिस ने पहुंचकर वाहनों को डायवर्ट किया। फायर अधिकारी जसवंत सिंह ने बताया कि आग लगने के कारणों की अभी पुष्टि नहीं हुई है। शुरुआती आशंका इंजन में तकनीकी खराबी आना या शॉर्ट सर्किट हो सकता है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed