{"_id":"666a315475732e2975078744","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-the-bushes-due-to-throwing-of-burning-beedis-mohali-news-c-71-1-mli1006-115618-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सुलगती बीड़ी फेंकने से झाड़ियों में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सुलगती बीड़ी फेंकने से झाड़ियों में लगी भीषण आग
विज्ञापन
जीरकपुर। पटियाला रोड पर गांव नाभा के रास्ते में सुबह सूखी घास और झाड़ियों में सुलगती बीड़ी फेंकने से भीषण आग लग गई। इससे आसपास के इलाके में धुएं का गुब्बार फेल गया और लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह आगजनी किसी की छोटी सी गलती से हुई है। आसपास के लोगों ने बताया कि किसी ने यहां एक सुलगती हुई बीड़ी फेंक दी थी, जिससे सूखी घास ने आग पकड़ ली। इस आग से उठने वाला धुआं सड़क तक आ गया। इसके बाद हवा चलने से देखते ही देखते इस आग से उठते धुएं का गुबार आसपास के इलाके में छा गया। सड़क पर धुआं फैलने से वाहन चालकों को आवाजाही में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। खबर लिखे जाने तक दमकल की कोई गाड़ी या पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी।
बता दें कि जीरकपुर में एक ही महीने में आग लगने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले बलटाना के फर्नीचर मार्केट के गोदामों में आग लगी थी और काफी नुकसान हुआ था और इसके दो दिन बाद मंगलवार को शाम 4 बजे जीरकपुर थाने के बाहर खड़े केस प्राॅपर्टी के वाहनों में आग लग गई थी। इससे दर्जनों वाहन जलकर राख हो गए थे।