{"_id":"685854e99d497a4d2b0053df","slug":"a-man-was-duped-of-rs-751-lakh-by-trapping-him-in-a-honey-trap-and-was-also-held-hostage-in-a-room-for-three-hours-mohali-news-c-71-1-spkl1025-130421-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से ठगे 7.51 लाख, तीन घंटे कमरे में बंधक भी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: हनी ट्रैप में फंसाकर युवक से ठगे 7.51 लाख, तीन घंटे कमरे में बंधक भी बनाया
विज्ञापन
मोहाली। हनी ट्रैप में फंसा एक युवक से 7.51 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले में युवक को तीन घंटे कमरे में बंधक बनाए रखा। दो युवतियों सहित पांच लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। ठगी करने वालों ने खुद को जांच अधिकारी बताकर युवक को धमकाया। युवक से जबरन उसके क्रेडिट कार्ड, एटीएम पिन और मोबाइल के पासवर्ड लिया। युवक से कहा गया कि वेरिफिकेशन के लिए सामान साथ लेकर जा रहे हैं। इस दौरान धमकी दी गई कि उसने यह बात किसी को बताई तो उसे जान से मार देंगे। इस मामले में खरड़ सन्नी एनक्लेव निवासी 29 वर्षीय आदित्य नंदन ने साइबर क्राइम को इसकी शिकायत दी है। आदित्य की शिकायत के बाद पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों में दो की पहचान परमिंदर सिंह निवासी बरनाला, पायल उर्फ लाडो निवासी गादी मोहल्ला रोहतक हरियाणा के रूप में हुई है। बाकी अज्ञात बताए जा रहे हैं।
मूल रूप से गांव मीरगंज आरा जिला भोजपुर बिहार निवासी आदित्य ने बताया कि वह खरड़ सन्नी एनक्लेव में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। 25 अप्रैल 2025 को उसके मोबाइल पर एक मिस कॉल आई। उसने बैक कॉल की लेकिन किसी ने उसका जवाब नहीं दिया। रात को दोबारा कॉल आई और बात करने वाली एक लड़की थी। बाद में उसे रोजाना युवती का फोन आने लगा और उनकी दोस्ती हो गई। युवती ने अपना नाम निधि बताया और कहा कि वह जीरकपुर में रहती है। कुछ दिन पहले निधि उससे मिलने के लिए अपनी एक सहेली के साथ उसके घर पर आई। निधि और वह एक रूम में बातचीत कर रहे थे, जबकि उसकी सहेली किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। पांच मिनट बाद तीन युवक उसके घर में दाखिल हुए और दरवाजा लॉक कर दिया। उन लोगों ने कहा कि वे सभी पुलिस वाले हैं। इसके बाद उसे बंधक बना लिया। उससे आईडी मांगी, मोबाइल और पर्स छीन लिया। मोबाइल का पासवर्ड मांगकर ठगों ने उसके बैंक खाते से 2,81,083 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। एचडीएसफसी बैंक खाते से 11 हजार रुपये भी हासिल कर लिए। एक युवक ने उसका क्रेडिट कार्ड भी छीन लिए। उसको तीन घंटे कमरे में बंधक बनाकर प्रताड़ित किया। इस प्रकार आरोपियों ने उससे 2,92,083 रुपये हासिल कर लिए। इसके बाद शाम लगभग 6.30 बजे उसके मोबाइल, दो लैपटाॅप, सभी कागजात और दो हजार रुपये कैश ले लिए। उससे खाली पेपर पर हस्ताक्षर करवा लिए। उसको कहा गया कि वह उसका सामान वेरिफिकेशन के लिए साथ लेकर जा रहे हैं। अगर उसने किसी को कुछ बताया तो उसे जान से मार देंगे। बाद में ठग रूम को बाहर से लॉक करके चले गए। ठगों ने उसके एक क्रेडिट कार्ड से 4,17,932 और दूसरे क्रेडिट कार्ड से 41,531 रुपये (4,37,463 रुपये) की शॉपिंग कर ली। आदित्य के अनुसार सभी एक दूसरे को जानते थे। वह एक दूसरे को नाम लेकर बुला रहे थे। उसे पता चला कि निधी नाम की लड़की का असली नाम पायल उर्फ लाडो है। बाकी एक दूसरे को परमिंदर, पूजा, अर्ष के नाम से बुला रहे थे। साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।