फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A girl returning home from school with her grandfather died after getting stuck between a canter and a truck

Mohali News: स्कूल से अपने दादा के साथ घर आ रही बच्ची की कैंटर-ट्रक के बीच फंसकर मौत

Thu, 20 Mar 2025 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
A girl returning home from school with her grandfather died after getting stuck between a canter and a truck
डेराबस्सी। स्कूल से अपने दादा के साथ आ रही एक बच्ची की दो वाहनों के बीच में फंसकर मौत हो गई। हादसे में दादा बच गए। चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर हुए हादसे के बाद एक चालक कैंटर वहीं छोड़कर भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच ट्रक और कैंटर को कब्जे में लिया। शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। देर शाम बच्ची का अंतिम संस्कार कर दिया गया। कुछ देर के लिए घटनास्थल पर जाम लग गया।
विज्ञापन

अराध्या के माता-पिता डेराबस्सी में स्कूल चलाते हैं। इसी स्कूल में अराध्या भी पढ़ती थी। बुधवार दोपहर के समय स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह अपने दादा के साथ एक्टिवा पर घर आ रही थी। इस दौरान जब वह एक्टिवा पर चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर सर्विस लेन पर होटल ब्लू सफायर के सामने पहुंचे तो सड़क पर एक ट्रक खड़ा था। जब वे ट्रक को ओवरटेक करने लगे तो पीछे से एक तेज रफ्तार कैंटर आ गया। उसने एक्टिवा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उपेश बंसल तो बाल-बाल बच गए लेकिन उनकी पोती दोनों ट्रकों के बीच में फंस गई।
विज्ञापन


शहर के बीच में जाने का सारी जिंदगी रहेगा गम
उपेश बंसल अपनी पोती के गम में संभल नहीं पा रहे हैं। अराध्या के अंतिम संस्कार के पहुंचे शहरवासियों ने रोष प्रगट कर कहा कि मुख्य मार्ग पर हर समय जाम रहता है। इस कारण शहरवासी घंटों जाम में फंसे रहते हैं। जाम के कारण सर्विस लेन पर भी हर समय वाहनों का जमावड़ा रहता है। इस कारण रोजाना हादसे हो रहें है। प्रशासन लोगों को परेशानी से निजात दिलाने के लिए कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed