फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A friend was beaten up in a money transaction, a case was registered against three

Mohali News: पैसे के लेन-देन में दोस्त को बुलाकर पीटा, तीन पर केस दर्ज

Sat, 10 Jun 2023 01:57 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jun 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
A friend was beaten up in a money transaction, a case was registered against three
मोहाली। एक दोस्त ने दूसरे दोस्त को पैसों के लेन-देन को लेकर घर बुलाकर उस पर रॉड से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक साहिल शर्मा निवासी सेक्टर-44ए चंडीगढ़ ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसे बेहोश करने के बाद उसकी सोने की चेन, मोबाइल और जेब से करीब 10 हजार रुपये निकाल लिए। उसे बेहोशी की हालत में फेज-6 सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस मामले में सोहाना पुलिस ने हमलावर रोहित सैनी, उसकी पत्नी दिव्या निवासी सेक्टर-79 मोहाली और रजत सैनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।पुलिस को साहिल शर्मा ने बताया कि उसकी रोहित सैनी के साथ करीब दो-तीन साल पुरानी दोस्ती थी। छह जून को रात करीब डेढ़ बजे रोहित सैनी ने उसे फोन करके अपने घर पर बुलाया। वह वहां पहुंचा तो देखा कि तीन लोग पहले से ही घर के नजदीक पार्क में खड़े थे। उसके पहुंचते ही उन्होंने उसे गालियां देनी शुरु कर दी और रजत ने उसके मुंह पर मुक्का मार दिया। इससे वह जमीन पर गिर गया। इसके बाद रोहित ने रॉड से हमला किया और वह बेहोश हो गया। उसे जब होश आया तो वह सिविल अस्पताल मोहाली में भर्ती था। पुलिस ने अब उसके बयान दर्ज कर हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed