फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A drunk friend drove a car into a young man in front of a liquor shop, dragging him for some distance, resulting in his death

Mohali News: नशे में धुत दोस्त ने ठेके के सामने युवक चढ़ा दी कार, कुछ दूर घसीटता गया युवक, मौत

Sun, 16 Nov 2025 11:22 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
A drunk friend drove a car into a young man in front of a liquor shop, dragging him for some distance, resulting in his death
जीरकपुर। ओल्ड कालका रोड पर स्थित एक शराब के ठेके के सामने नशे में धुत कार चालक दोस्त ने एक युवक की जान ले ली। देर रात तेज रफ्तार कार ने पैदल चल रहे हरप्रीत सिंह को पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। आरोपी कार चालक साहिल हादसे के तुरंत बाद भाग गया। पीड़ित के परिजनों ने थाना जीरकपुर में शिकायत दर्ज करवाई है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे से पहले सभी लोग अहाते में एक साथ बैठे थे।
विज्ञापन

प्रीत कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने अपने छोटे भाई की मौत के मामले में थाना जीरकपुर में शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार 15 नवंबर की रात अनिल, हरप्रीत और उनके कुछ दोस्त पुराना पंचकूला रोड पर स्थित गोल्ड मार्क सोसाइटी के नजदीक एक अहाते में बैठे थे। उसके दोस्त का परिचित साहिल भी सफेद रंग की कार लेकर वहां पहुंचा। थोड़ी देर बाद सभी लोग घर की ओर रवाना हुए। अनिल और हरप्रीत पैदल ही प्रीत कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वे शराब के ठेके से कुछ आगे बस अड्डे की ओर बढ़ रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार कार ने अनिल को रोड पार कर हरप्रीत को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन

आरोप है कि चालक साहिल ने न तो हॉर्न दिया और न ही वाहन पर नियंत्रित किया। इस कारण वह हरप्रीत को घसीटता हुआ काफी आगे तक ले गया। हादसा रात करीब 10:30 बजे हुआ। टक्कर के बाद साहिल कार समेत मौके से भाग गया। अनिल ने तुरंत अपने दोस्तों की मदद से गंभीर रूप से घायल हरप्रीत को जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल हरप्रीत का शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। शिकायत में अनिल ने स्पष्ट रूप से आरोप लगाया कि हादसा साहिल के नशे की हालत में लापरवाही से कार चलाने के कारण हुआ। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। आरोपी साहिल की तलाश की जा रही है और पुलिस टीम घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच पूरी होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। पुलिस ने जांच के बाद शव अपने कब्जे में ले लिया है। हादसा शराब के नशे में धुत होने के कारण हुआ है। मामला दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश जारी है। -जसवंत सिंह, जांच अधिकारी थाना जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed