फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A disturbance erupted at night in Phase 3B2; an ASI's uniform was torn, and there was pushing, shoving, and verbal abuse

Mohali News: फेज 3बी2 में रात को हुआ हंगामा, एएसआई की वर्दी फाड़ी, धक्का-मुक्की कर गाली-गलौच की

Sun, 28 Dec 2025 02:31 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
A disturbance erupted at night in Phase 3B2; an ASI's uniform was torn, and there was pushing, shoving, and verbal abuse
मोहाली। शहर की सबसे व्यस्त मार्केट फेज-3बी2 में शुक्रवार की आधी रात को हंगामा हो गया। पुलिस के साथ गाली-गलौच, हाथापाई कर एएसआई की वर्दी फाड़ने का मामला सामने आया है। पुलिस कर्मचारियों ने कार सवार दो लोगों को ऊंची आवाज में गाने बजाने से रोका था। इसके बाद मामला बिगड़ता चला गया। अंत में पुलिस को स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सिमरजीत सिंह निवासी सेक्टर-126 खरड़ और मलकीत सिंह निवासी फेज3बी2 के रूप में हुई है। इस दौरान एक अन्य अज्ञात व्यक्ति मौका देख कर भाग गया। थार गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इससे पहले यहां के हालात के बारे में अखबार ने 15 दिसंबर को खबर प्रकाशित कर पुलिस प्रशासन को आगाह किया था। पुलिस की सह से लोग यहां रात को कानून व्यवस्था को ताक पर रखकर मनमर्जी करते हैं। आज हालात यहां तक बिगड़ गए हैं कि पुलिस ही इनके निशाने पर आ गई है।
विज्ञापन

पीसीआर कर्मी गुरनैब सिंह और सिपाही अरशदीप सिंह ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 9:30 बजे सफेद रंग की थार गाड़ी में सवार दो लोग तेज आवाज में गाने बजाते मार्केट में चक्कर लगा रहे थे। पुलिस के रोकने और समझाने के बाद दोनों लौट गए। कुछ मिनटों के बाद फिर मार्केट में आ गए। पुलिस ने इनको रोका और फिर समझाने की कोशिश की लेकिन दोनों नहीं माने तो एएसआई गुरमीत सिंह ने इनका चालान कर किया। इसके बाद दोनों नशे की हालत में गाड़ी से उतर आए और पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की, गाली-गलौच करने लगे। उन्होंने एएसआई की वर्दी फाड़ दी और शोर मचाकर भीड़ इकट्ठा कर ली। कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर थाना मटौर की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह चलाया था अभियान
अखबार ने शहर की सबसे हाट मार्केट फेज-3बी2 की खबर प्रकाशित की थी। इस संदर्भ में 15 दिसंबर को...हां जी किधर, आइए आपको कहीं ड्राॅप कर देते हैं, कहां जाना है शीर्षक से खबर प्रकाशित कर शहरवासियों और पुलिस प्रशासन को चेताया भी था। नशे में कार सवार किस तरह व्यवहार करते हैं, इसकी वीडियो भी संवाददाता ने बनाई थी। इसके बाद भी पुलिस नहीं चेती। आरडब्ल्यूएस ने इस मामले में पुलिस और डीसी ने कार्रवाई की भी मांग की थी। लेकिन लोगों की मांग पर पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed