फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A curved channel will be built in Sector 67 and the main roads will be beautified

Mohali News: सेक्टर-67 में बनेंगे कर्व चैनल और मुख्य सड़कों का होगा साैंदर्यीकरण

Wed, 03 Dec 2025 01:32 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
A curved channel will be built in Sector 67 and the main roads will be beautified
मोहाली। सेक्टर-67 में पड़ते नगर निगम के वार्ड-25 में मंगलवार को मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने कई महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान कर्व चैनलों, पेवर ब्लाक और मुख्य सड़क की ब्यूटीफिकेशन से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल थे। मेयर ने बताया कि वार्ड में 15 लाख रुपये की लागत से चैनल और पेवर ब्लॉक लगाने का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा 46 लाख रुपये की लागत से सेक्टर-67 की मुख्य सड़क से बी-रोड तक पूरे क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वार्ड में 15 लाख रुपये की लागत से एक ओपन एयर जिम भी स्थापित किया जा रहा है। इससे युवाओं और बुजुर्गों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी। साथ ही, लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सीपी-67 पार्क की बैक साइड वॉशरूम निर्माण परियोजना को मंजूरी दे दी गई है, जिसका काम जल्द शुरू होगा। मेयर ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के कुछ नेता जानबूझकर मौके पर पहुंचकर अधिकारियों पर दबाव बनाते हैं और विकास कार्यों को रुकवाने का प्रयास करते हैं, लेकिन इसके बावजूद नगर निगम सभी वार्डों में विकास को तेज गति से आगे बढ़ा रहा है। इस मौके पर पार्षद मनजीत कौर भी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed