फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A closed house was targeted, and cash and jewelry were stolen from Phase 3

Mohali News: बंद घर को बनाया निशाना, फेज-3 से नकदी और गहने चोरी

Sun, 07 Dec 2025 01:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
A closed house was targeted, and cash and jewelry were stolen from Phase 3
जीरकपुर। बलटाना क्षेत्र में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। सैनी विहार फेज–3 में शुक्रवार तड़के करीब 3:30 बजे बाइक सवार दो चोरों ने एक बंद पड़े घर से लाखों रुपये के गहने, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लिया। पीड़िता सीमा शर्मा ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ करीब एक सप्ताह से रिश्तेदारी में गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को घर लौटते ही उन्होंने देखा कि ताले टूटे हैं। कमरों में सामान बिखरा पड़ा है। घर की तलाशी लेने पर करीब डेढ़ लाख रुपये नकद, सोने की चेन, अंगूठी सहित अन्य कीमती कपड़े और अन्य सामान चोरी हो चुका है। सीमा शर्मा के अनुसार दो चोर मोटरसाइकिल पर आए और चोरी की घटना को अंजाम देकर चलते बने। पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट दिखाई दे रही है। उन्होंने बताया कि करीब एक साल पहले भी इसी घर में चोरी हुई थी।
विज्ञापन

पड़ोसियों के अनुसार दो वर्षों से इस क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोग दहशत में हैं। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत सौंपकर मांग की है कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाए। पुलिस चौकी बलटाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह का कहना है कि हमारे पास चोरी की शिकायत पहुंच चुकी है। मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होते ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed