फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A cleanliness drive will be conducted from October 11th to 17th before Diwali

Mohali News: दिवाली से पूर्व 11 से 17 अक्तूबर तक चलाया जाएगा सफाई अभियान

Wed, 08 Oct 2025 02:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
A cleanliness drive will be conducted from October 11th to 17th before Diwali
जीरकपुर। यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ढकोली के पदाधिकारियों की एक मीटिंग आज मोतिया हाइट्स सोसाइटी में हुई। इस मीटिंग में वार्ड नंबर-13 और 14 की विभिन्न सोसाइटियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस मीटिंग में दिवाली के मद्देनजर क्षेत्र में साफ-सफाई के लिए एक अभियान चलाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन

यूनिफाइड रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा ने बताया कि सभी पदाधिकारियों ने मिलकर फैसला किया है कि 11 से 17 अक्टूबर तक वार्ड नंबर-13 और 14 में स्थित विभिन्न सोसाइटियों को जाने वाले मुख्य रास्ते, सोसाइटियों के अंदर जाने वाले और बाहर आने वाले गेट के आगे से सफाई करने के लिए एक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बुधवार को नगर परिषद जीरकपुर के कार्यकारी अधिकारी और सेनेटरी इंस्पेक्टर के साथ मिलकर इस कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस सफाई अभियान की शुरुआत 11 अक्टूबर से की जाएगी। सारा काम 16 अक्टूबर तक मुकम्मल कर दिया जाएगा। इसके बाद 17 अक्टूबर को एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करके उस मौके समूह सफाई कर्मियों, सफाई सुपरवाइजरों और सेनेटरी इंस्पेक्टर को सम्मानित भी किया जाएगा। इसके अलावा इधर-उधर कूड़ा गिराने वालों पर भी खास तौर पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मीटिंग में अध्यक्ष कुलभूषण शर्मा के अलावा गुलमोहर ट्रेंड्स सोसाइटी से करमजीत सिंह, पुनीत चोपड़ा, गुरु नानक नगर से सतीश शर्मा, मोतिया हाइट्स सोसाइटी से दीपा और एसके मेहता, न्यू जनरेशन अपार्टमेंट से नरेंद्र पाल नागपाल और मेहंदी रत्ता, कामधेनु सोसाइटी से पुनीत दत्त, वेलिंगटन सोसाइटी से एसके ढींगरा, वसंत विहार फेज-1 से इकबाल सिंह के अलावा बहुत से अन्य पदाधिकारी भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed