{"_id":"68cdac2ea9810243c80821c8","slug":"a-case-has-been-registered-for-obtaining-a-job-by-forging-a-caste-certificate-mohali-news-c-71-1-spkl1025-133614-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जाली जाति सर्टिफिकेट बनाकर हासिल की नौकरी, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जाली जाति सर्टिफिकेट बनाकर हासिल की नौकरी, मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। जाली जाति सर्टिफिकेट बनाकर पंजाब के अलग-अलग विभागों में नौकरी हासिल करने के मामले में मोहाली पुलिस ने कार्रवाई कर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने जाली जाति सर्टिफिकेट बनाकर पंजाब पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन में नौकरी हासिल की थी। आरोपी की पहचान अमीर सिंह निवासी फेज-10 मोहाली के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना फेज-11 में धारा 420, 465, 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, जाली जाति सर्टिफिकेट बनाकर पंजाब के अलग-अलग विभागों में नौकरी हासिल करने वाले मुद्दे को लेकर मोहाली में काफी समय से धरना लगा हुआ है और प्रदर्शनकारियों ने पंजाब सरकार को अपील भी की है कि जल्द ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए जोकि जाली जाति सर्टिफिकेट बनाकर सरकारी नौकरियों का आनंद ले रहे हैं। नोडल आफिसर रिजर्वेशन मुख्य दफ्तर मोहाली ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाए थे कि अमीर सिंह उर्फ करनैल सिंह व हरप्रीत के सिंह (जिसकी मौत हो चुकी है) के जाली जाति सर्टिफिकेट संबंधी कमेटी के फैसले व पंजाब सरकार रिजर्वेशन सैल की ओर से जारी हिदायत अनुसार कार्रवाई की जाए।
उधर, मालविंदर सिंह सिद्धू काफी समय से बार-बार यह कह रहे थे कि उसके दामाद हरप्रीत सिंह व उसके पिता अमीर सिंह ने जाली सर्टिफिकेट बनाकर नौकरी हासिल की है और यह पुलिस आफिसर पर दबाव डालकर उसके खिलाफ मामले दर्ज करवाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। पूर्व एआईजी मालविंदर सिंह सिद्धू के खिलाफ भी विजिलेंस व मोहाली पुलिस की ओर से मामले दर्ज किए गए हैं। उधर, मोहाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।