फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A car driver hit a bicycle, causing its death.

Mohali News: कार चालक ने साइकिल को मारी टक्कर, मौत

Mon, 01 Dec 2025 12:29 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
A car driver hit a bicycle, causing its death.
जीरकपुर। बीती देर रात सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की माैत हो गई। उसकी पहचान पवन कुमार (35) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जिला गोंडा (यूपी) का रहने वाला था। इन दिनों गांव भबात में किराये पर रह रहा था। पवन कुमार 28 नवंबर की रात करीब 8 बजे घर से पेट्रोल पंप की ओर गया था। लौटते समय जब वह वीआईपी रोड से नाभा साहिब कट चौक की तरफ बढ़ रहा था, तभी पीछे से आ रही एक कार के चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही पवन कुमार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाने की कोशिश की, लेकिन दुर्घटना के बाद आरोपी कार चालक भीड़ बढ़ते देख मौके से फरार हो गया। इसी दौरान एसएसएफ (सड़क सुरक्षा फोर्स) जीरकपुर के कर्मचारियों ने घायल युवक को तुरंत सिविल अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता निरदुपाल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed