फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A broken streetlight pole near the Dhakoli railway crossing has become a hindrance to traffic

Mohali News: ढकोली रेलवे फाटक के नजदीक टूटा स्ट्रीट लाइट का खंभा बना यातायात में बाधक

Mon, 22 Sep 2025 11:29 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
A broken streetlight pole near the Dhakoli railway crossing has become a hindrance to traffic
जीरकपुर। ढकोली रेलवे फाटक के बिल्कुल नजदीक एक स्ट्रीट लाइट का खंभा टूट कर सड़क के बीचोंबीच बने डिवाइडर के ऊपर गिरा हुआ है। यह खंभा करीब डेढ़ महीना पहले टूटा था, तब से यह यातायात में बाधक बना हुआ है। इस बारे में आसपास के लोगों ने नगर परिषद को सूचित किया था। डेढ़ माह बीतने के बाद भी इसे ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों केआर शर्मा, जीएस वर्मा, अजय यादव, सतीश शर्मा, मुनेश कुमार, नरेंद्र नागपाल ने बताया कि करीब डेढ़ माह पहले किसी अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से यह स्ट्रीट लाइट का खंभा टूटकर सड़क के ऊपर गिर गया था। इस कारण करीब दो दिन यातायात बाधित होता रहा। इसके बाद उन्होंने यत्न करके इसे सड़क से उठवाकर डिवाइडर के ऊपर करवा दिया था। इसके बावजूद भी रविवार को एक एक्टिवा पर सवार महिला इस खंभे से टकरा गई। गनीमत यह रही कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई। इस खंभे के संबंध में उन्होंने पहले भी और आज भी नगर परिषद के अधिकारियों को जानकारी दी है लेकिन उनकी तरफ से उन्हें कोई तसल्ली बख्श जवाब नहीं मिला। उन्होंने इसे जल्द ठीक करने की मांग की है।
विज्ञापन



मुझे इस खंभे के संबंध में जानकारी मिल चुकी है। कल ही जेई से कहकर इसको ठीक करवा दिया जाएगा। अगर यह खंभा लगने के काबिल नहीं होगा तो इसकी जगह पर नया खंभा लगा दिया जाएगा। -चरणपाल सिंह, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर परिषद जीरकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed