फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A Bolero pickup was confiscated after paying an advance of Rs 10,000; a case was registered after investigation

Mohali News: दस हजार एडवांस देकर बोलेरो पिकअप हड़पी, जांच के बाद मामला दर्ज

Sat, 02 May 2026 02:30 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
A Bolero pickup was confiscated after paying an advance of Rs 10,000; a case was registered after investigation
मोहाली। फेसबुक पर गाड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी हुई है। पंजाब ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (पीबीआई) की जांच के बाद थाना स्टेट क्राइम मोहाली में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4) और 316(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फतेहगढ़ साहिब के गांव बरास निवासी गुरविंदर सिंह ने शिकायत दी थी कि वह दूध सप्लाई का काम करता था। उसने वर्ष 2024 में लोन पर महिंद्रा बोलेरो पिकअप खरीदी। बीमारी के कारण काम बंद होने से वह किश्तें भरने में असमर्थ हो गया। इसके चलते उसने अपनी गाड़ी बेचने के लिए फेसबुक पर विज्ञापन डाला।
विज्ञापन

शिकायत के मुताबिक, लहरा गागा निवासी रोहताश ने उससे संपर्क किया और खुद को फाइनेंस पर चल रही गाड़ियों की खरीद-फरोख्त करने वाला बताया। आरोपी ने भरोसा दिलाया कि वह गाड़ी अच्छे दाम में बिकवा देगा और पहले खरीदार से बैंक की बकाया किश्तें भरवाकर एनओसी दिलवाएगा। गुरविंदर सिंह ने बताया कि 4 फरवरी 2026 को आरोपी उससे फतेहगढ़ साहिब में मिला और अपने आधार व पैन कार्ड दिखाकर विश्वास में लिया। इसके बाद आरोपी ने 10 हजार रुपये एडवांस देकर गाड़ी, दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड, स्टांप पेपर और खाली साइन किए कागज ले लिए। कुछ दिन तक आरोपी संपर्क में रहा, लेकिन बाद में उसके फोन बंद हो गए। शक होने पर जब शिकायतकर्ता ने जांच की तो पता चला कि आरोपी पहले भी कई लोगों से इसी तरह ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

आगे की जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी ने गाड़ी पर अपना फास्टैग लगाकर उसका इस्तेमाल शुरू कर दिया है। पीबीआई द्वारा तैयार फैक्ट शीट में स्पष्ट किया गया कि आरोपी ने धोखे से गाड़ी हासिल कर ठगी की है। इसी आधार पर 29 अप्रैल 2026 को पीबीआई ने मामला दर्ज करने के निर्देश दिए, जिसके बाद थाना स्टेट क्राइम मोहाली में केस दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed