फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A 50-year-old man made a six-year-old girl a victim of sexual assault

पचास साल के व्यक्ति ने छह साल की बच्ची को बनाया यौन उत्पीड़न का शिकार

Thu, 26 Dec 2019 01:42 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
A 50-year-old man made a six-year-old girl a victim of sexual assault
मोहाली। छह साल की बच्ची को घर से अगवा कर अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर माजरी थाना पुलिस ने स्वर्ण सिंह (50) के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि अदालत में आरोप साबित हो जाते हैं तो उसे करीब सात साल जेल में बिताने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

लड़की के पिता ने शिकायत में बताया कि आरोपी उनका पड़ोसी है। मंगलवार शाम सात बजे वह उनकी बेटी को बहाने से धार्मिक स्थल के पीछे ले गया। वहां आरोपी उससे अश्लील हरकतें करने लगा। इधर, काफी देर तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे तलाशने निकल पड़े। उन्होंने आरोपी को बच्ची के साथ अश्लील हरकतें करते हुए देख लिया। इससे पहले कि उसे पकड़ पाते वह फरार हो गया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पुलिस ने बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी एएसआई जीवन सिंह ने बताया कि आरोपी को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed