फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   A 50-bed pediatric block has been inaugurated at AIIMS Mohali, with Ropar and Sri Fatehgarh Sahib also benefiting

Mohali News: एम्स मोहाली में 50 बेड वाला पीडियाट्रिक ब्लॉक शुरू, रोपड़ और श्री फतेहगढ़ साहिब को भी मिलेगा लाभ

Sat, 15 Nov 2025 02:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
A 50-bed pediatric block has been inaugurated at AIIMS Mohali, with Ropar and Sri Fatehgarh Sahib also benefiting
मोहाली। पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने एम्स मोहाली में नए बने 50 बेड वाले पीडियाट्रिक ब्लॉक का उद्घाटन किया और फेज-7 स्थित आम आदमी क्लिनिक में बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई। फेज-7 आम आदमी क्लिनिक में बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के बाद मंत्री ने कहा कि नियमित टीकाकरण और जागरूकता ही बच्चों को खतरनाक बीमारियों से सुरक्षित रख सकती है। उन्होंने कहा हर बच्चे को स्वस्थ जीवन की शुरुआत देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।
विज्ञापन

इसके बाद मंत्री ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (एम्स) मोहाली में तैयार किए पीडियाट्रिक ब्लॉक का शुभारंभ किया। इसमें 6-बेड का पीडियाट्रिक आईसीयू, हाई डिपेंडेंसी यूनिट, प्लेरूम, स्किल लैब और बच्चों के लिए अनुकूल वार्ड शामिल हैं। इस कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध पीडियाट्रिशियन एवं नियोनैटोलॉजिस्ट डॉ. आरएस बेदी के साथ एक एमओयू भी साइन किया गया। इसके तहत नवजात शिशुओं की देखभाल को और उन्नत बनाया जाएगा। डॉ. बलबीर सिंह ने घोषणा की कि जल्द ही एआईएमएस मोहाली में एक समर्पित पीडियाट्रिक इमरजेंसी रूम भी शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राज्य के सभी 140 सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों को जल्द ही उन्नत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं से सशक्त किया जाएगा। इसमें डिलीवरी और सीजेरियन की सुविधाएं भी शामिल होंगी। इस सेंटर के शुरू होने से रोपड़, श्री फतेहगढ़ साहिब और मोहाली जिलों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आधुनिक सिस्टम से लैस यह वार्ड नवजात शिशुओं और बच्चों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। उन्होंने कहा कि अब गंभीर हालत वाले बच्चों को उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ या जीएमसीएच-32 रेफर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed