{"_id":"67e1bf38922755b1a008f0d4","slug":"a-150-meter-long-bridge-will-be-built-in-place-of-mubarakpur-causeway-12-crores-approved-25-lakh-population-will-get-the-facility-mohali-news-c-71-1-mli1005-127011-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मुबारकपुर कॉजवे की जगह बनेगा 150 मीटर लंबा पुल, 12 करोड़ मंजूर, ढाई लाख की आबादी को मिलेगी सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मुबारकपुर कॉजवे की जगह बनेगा 150 मीटर लंबा पुल, 12 करोड़ मंजूर, ढाई लाख की आबादी को मिलेगी सुविधा
विज्ञापन
डेराबस्सी। ढकोली-डेराबस्सी मार्ग पर घग्गर नदी पर मुबारकपुर में कॉजवे की जगह अब 150 मीटर लंबा पुल बनेगा। इसके लिए पंजाब सरकार ने 12 करोड़ रुपए की राशि भी मंजूर कर दी हैं। पंजाब के लोक निर्माण मंत्री हरभजन सिंह ने चालू बजट सत्र में विधायक कुलजीत सिंह रंधावा की मांग पर नए पुल की सौगात दे दी। इसी सत्र में एमएलए रंधावा की मांग पर चार महीने में नहरी पानी प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए भी जलापूर्ति एवं स्वच्छता मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया ने भरोसा दिया है।
बजट सत्र से पहले विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने स्पीकर के माध्यम से मंत्री हरभजन सिंह से कॉजवे पुल के जीर्णोद्धार करने की मांग की थी। उन्होंने कहा कि ढकोली-डेराबस्सी मार्ग राहगीरों के लिए पंचकूला व शिमला आने-जाने में बेहद मददगार है। यह कॉजवे पुल जर्जर हालत में है और बाढ़ के दौरान कभी भी बह सकता है। इसके बंद होने से लोगों को 20 से 25 किमी का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।
मंत्री हरभजन सिंह ने पहले तो बताया कि जुलाई 2023 में क्षतिग्रस्त हुए पुल की रिपेयर एसडीआरएफ फंड से कराई जा चुकी है। रंधावा ने पुल के जीर्णोद्धार पर बार-बार जोर दिया तो मंत्री ने उन्हें इसकी भी सौगात दे दी। उन्होंने कहा कि विधायक केवल कॉजवे पुल का जीर्णोद्धार चाहते हैं जबकि उन्होंने कॉजवे की बजाय 150 मीटर लंबा हाईफाई पुल मंजूर कर लिया है। इतना ही नहीं, इसके लिए उन्होंने 12 करोड़ रुपये का फंड भी मंजूर कर लिया है।
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह की जेल यात्रा से भी जोड़ा
विधायक ने पुल को शहीद भगत सिंह की जेल यात्रा से भी जोड़ा। बताया कि उन्हें शिमला कोर्ट में पेशी में ले जाते समय इसी पुराने कालका रोड का इस्तेमाल किया गया था। कॉजवे पुल का जीर्णोद्धार जहां रोजाना रोजाना हजारों राहगीरों को आवाजाही में सुविधा प्रदान करेगा, वहीं भगत सिंह की शहादत को असली श्रद्धांजलि साबित होगी। इस से आसपास ढाई लाख की आबादी को भी सड़क आवाजाही में लाभ मिलेगा।