{"_id":"9690","slug":"Mohali-9690-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्चे से नाम नहीं हटा तो करेंगे संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्चे से नाम नहीं हटा तो करेंगे संघर्ष
Mohali
Updated Tue, 08 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। कोर्ट के बाहर वकीलों और काउंसिल मुलाजिमों के बीच हुई लड़ाई का का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। सोमवार को इसी मामले में एसजीपीसी मेंबर हरदीप सिंह ने प्रेंस कांफ्रेंस की। उन्होंने बताया कि लड़ाई वाले मामले में गुरद्वारा साचा धन के प्रबंधक अरविंदर सिंह बेदी के नाम पर गलत पर्चा दर्ज किया गया है, इसे तुरंत खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासान को चेतावनी दी कि आने वाले दो दिनों में पर्चा खारिज नहीं हुआ तो सिख संस्थाएं संघर्ष की राह पर आ जाएंगी।
फेज-3बी2 स्थित गुरद्वारा साचा धन प्रेस कांफ्रेंस में अन्य गुरद्वारों की प्रबंधक कमेटियों के प्रधान भी शामिल थे। हरदीप सिंह ने पहले तो इस सारी घटना को दुखदायी बताया। उन्होंने बताया कि जब यह घटना हुई उस समय अरविंदर सिंह बेदी गमाडा से किसी मामले से वापस आ रहे थे। जब उन्होंने मारपीट होते देखी तो इंसानियत के नाते उन्होंने लोगों को छुड़ाने की कोशिश की। इस दौरान झगड़ा कर रहे एक गुट ने गुरद्वारा प्रबंधकों के साथ भी गलत व्यवहार किया। साथ ही गुरद्वारा प्रबंधक के नाम पर पर्चा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में एसएसपी व डीसी को भी अपना मांग पत्र देने जा रहे हैं। साथ ही मांग की है कि कोर्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा जाए, ताकि सारी स्थिति साफ हो जाए। उन्होंने बताया कि अगर अरविंदर सिंह बेदी का नाम नहीं हटा तो सिख संस्थाएं सघर्ष की राह पर आ जाएगी।