{"_id":"9665","slug":"Mohali-9665-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉक बैंड की धुनों पर झूमे स्टूडेंट्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉक बैंड की धुनों पर झूमे स्टूडेंट्स
Mohali
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। जब स्वास्तिक ग्रुप के स्टूडेंट्स ने अपनी रॉक बैंड परफॉरमेंस दी तो मानो पूरा कॉलेज झूम उठा। गुरुकुल विद्यापीठ में बीटैक, एमबीए, बीसीए, बीएससी आईटी एवं एमएससी आईटी के सीनियर्स के लिए आयोजित विदाई पार्टी रुखसत-2012 में कुछ यही नजारा था। सीपीएस एनके शर्मा मुख्य मेहमान थे। उन्होंने कॉलेज से विदा हो रहे सभी स्टूडेंट्स के अच्छे भविष्य की कामना की और उन्हें मेहनत और ईमानदारी से काम करने का संदेश दिया। राजपुरा काउंसिल के ईओ वीके जैन खास मेहमान थे।
जूनियर्स ने विदा हो रहे सीनियर्स के मनोरंजन के लिए कई रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। किसी ने सोलो डांस परफॉरमेंस दी, तो कुछ ने ग्रुप डांस पेश किया। सीनियर्स के बीच कई खेल मुकाबले भी कराए गए विजेताआें को सम्मानित किया गया। सीनियर्स अपने-अपने टीचराें के लिए तोहफे व बुके आदि लाए। उन्होंने टीचर्स और कॉलेज स्टाफ का धन्यवाद किया। कॉलेज के स्वास्तिक ग्रुप रॉक बैंड ने सभी को नाचने पर मजबूर कर दिया। कॉलेज के डायरेक्टर डा. एससी जैन ने स्टूडेंट्स की परफॉरमेंस की प्रशंसा की। उन्होंने पासआउट हो रहे सभी स्टूडेंट्स को आशीर्वाद दिया।