{"_id":"9601","slug":"Mohali-9601-55","type":"story","status":"publish","title_hn":"चादर पर दिखा गांधी जी का जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चादर पर दिखा गांधी जी का जीवन
Mohali
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
मोहाली। बच्चों को गांधी जी द्वारा दिए गए शांति और अंहिसा का संदेश समझाने के लिए स्कूलों द्वारा कई तरह के प्रयास किए जाते हैं। कई स्कूल कहानियाें के जरिए गांधी के बारे में बच्चों को बताते हैं। तो कोई लेक्चर्स या सेमिनार करवाकर बच्चों को गांधीगिरी सिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन सेक्टर-71 स्थित पैरागॉन सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने बच्चों को इस बारे बताने के लिए अनूठी कोशिश की। स्कूल में वीरवार को जयपुर से आए गांधीवादी शिक्षाविद् डा. ओपी जोशी ने स्टूडेंट्स को महात्मा गांधी के जीवन की हर चीज बताई ही नहीं दिखाई भी। लेकिन इसके लिए उन्होंने कोई प्रोजेक्ट या स्क्रीन का सहारा नहीं लिया। बल्कि कपड़े की एक चादर पर बनी विभिन्न पेंटिंग के जरिए उन्होंने गांधी के जीवन को बच्चों के सामने रखा। यह पेंटिंग 1290/135 सेमी की एक बड़ी चादर पर बनाई गई थीं।
इसमें गांधी के जीवन के बारे में 111 चित्र बनाकर दर्शाया गया था। हर पेंटिंग गांधीजी के जीवन की हर कहानी खुद कह रही थी। इस दौरान जोशी ने गांधी जी के जन्म स्थान से लेकर उनके आजादी तक के सभी दृश्यों
को दर्शाया।
विज्ञापन
इसमें गांधी के जीवन के बारे में 111 चित्र बनाकर दर्शाया गया था। हर पेंटिंग गांधीजी के जीवन की हर कहानी खुद कह रही थी। इस दौरान जोशी ने गांधी जी के जन्म स्थान से लेकर उनके आजादी तक के सभी दृश्यों
विज्ञापन
को दर्शाया।