फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ट्रक-बस में भीषण भिड़ंत, तीन मरे, 36 घायल

ट्रक-बस में भीषण भिड़ंत, तीन मरे, 36 घायल

Thu, 19 Sep 2013 05:38 AM IST
Mohali
Mohali Updated Thu, 19 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
खरड़। नेशनल हाईवे-21 स्थित दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के सामने मंगलवार सुबह पंजाब रोडवेज की बस और बजरी से लदे ट्रक में भीषण भिड़ंत हो गई। बस चंडीगढ़ से अमृतसर जा रही थी, जबकि ट्रक कुराली से बजरी लेकर आ रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए, जबकि हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। बस सवार 36 अन्य लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भेजा।0 इनमें से दस घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों वाहनों के चालकों की हालत भी चिंताजन बनी हुई है। हादसे के कारण सड़क करीब डेढ़ घंटे तक अवरुद्घ रही। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु किया। पुलिस ने हादसे के आरोपी ट्रक चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंजाब रोडवेज की बस बुधवार सुबह चंडीगढ़ से सावरियां लेकर अमृतसर जा रही थी। बस सुबह करीब 9.30 बजे दोआबा कॉलेज के पास पहुंची थी कि एक तेज रफ्तार कार ने बस को ओवरटेक किया। सड़क पर सामने से कुराली से बजरी लेकर ट्रक आ रहा था। कार को खतरनाक ढंग से ओवरटेक करते देख ट्रक चालक घबरा गया और उसे बचाने के प्रयास में ट्रक उसके नियंत्रण से बाहर हो गया। तेज रफ्तार कार तो बच गई, लेकिन अनियंत्रित ट्रक और बस में आमने-सामने से जबरदस्त भिड़त हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी गूंज बहुत दूर तक सुनाई दी। टक्कर कितनी तेज थी कि इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भिड़ंत में दोनों ही वाहनों के सामने के भाग पूरी तरह से नष्ट हो गए।
विज्ञापन


इनको लील गया हादसा
मृतकों में आनंदपुर साहिब नगर काउंसिल के ईओ, सोढी मोहल्ला, कुराली निवासी 45 वर्षीय अनिल गुप्ता (जिंदल), जीरकपुर में शराब के ठेकेदार का मैनेजर गांव रामपुर कलां, छत, डेराबस्सी निवासी अमनदीप सिंह तथा 35 वर्षीय एक महिला शामिल है। मृत महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सौ मीटर तक सुनाई दी आवाज
बस और ट्रक के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि उसकी आवाज करीब 100 मीटर तक सुनाई दी। नजदीक स्थित दोआबा ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के छात्रों के अनुसार आवाज स्कूल के अंदर स्थित क्लास रूम और स्टाफ रूम तक पहुंची। इसके बाद ही कॉलेज का स्टाफ और आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। हालांकि, बड़ी संख्या में छात्र कॉलेज के गेट पर भी हादसे के समय मौजूद थे।

लोगों ने शुरू किया राहत कार्य
बस और ट्रक की भिड़त के बाद दोनों वाहनों के चालकों के साथ ही बस में भी सवार लोग भी बुरी तरह से फंस गए। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंच गए और उन्होंने बस में फंसे लोगों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। इसी दौरान सूचना मिलने पर पुलिस, हाईवे पेट्रोलिंग, पीसीआर और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंच गईं। सभी ने घायलों को निकाल कर तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए कुल 39 घायलों को सिविल अस्पताल खरड़ ले जाया गया। डॉक्टरों ने इनमें से दस को पीजीआई रेफर कर दिया।

लग गया जाम
हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। सूचना पर डीएसपी खरड़ तेजिंदर सिंह, थाना प्रभारी खरड़ मंजीत सिंह पुलिस बल सहित मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हादसे की जांच करने के साथ ही अस्पताल में घायलों का हाल भी जाना।


ट्रक चालक की थी गलती
स्टेट ट्रांसपोर्ट पंजाब के निदेशक आईएएस शमीर गुर्जर, महाप्रबंधक रोपड़ पवन कुमार एवं ट्रैफिक प्रभारी सुखदीप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौके पर हादसे के कारणों की जांच की और कहा कि एक्सीडेंट रोडवेज बस चालक की नहीं, बल्कि ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है।

मिलेगा मुआवजा: डीसी
हादसे के बाद करीब दो बजे डीसी तेजेंदर पाल सिंह सिद्घृ और एसडीएम सुखजीतपाल सिंह अन्य अधिकारियों के साथ अस्पताल पहुंचे। सूचना पर सिविल सर्जन डॉ. राजीव भल्ला भी अस्पताल पहुंच गए। डीसी ने घायलों से मुलाकात करने के बाद कहा कि हादसे में घायल हुए लोगों को तीन कैटेगरी में बांटकर उनका उपचार किया जाएगा। इस उपचार पर आए खर्च के आधार पर ही पीड़ितों को उचित मुआवजा भी दिलाया जाएगा। इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को भी मुआवजा दिलवाया जाएगा। इसके साथ ही सभी घायलों का इलाज नि:शुल्क करने के आदेश अस्पताल प्रबंधन को दिए गए। सिविल सर्जन ने एसएमओ सुरिंदर सिंह को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न आए।


------------------

घायलों की सूची
सिविल अस्पताल में उपचाराधीन
मनीमाजरा निवासी अंजू बजाज (33), नाडा साहिब निवासी सुरजीत सिंह (50), भागो माजरा निवासी नरिंदर अली (40), आनंदपुर साहिब निवासी रणधीर सिंह (बस कंडक्टर), सेक्टर-52 चंडीगढ़ निवासी भारती चौधरी (35), सेक्टर-12ए पंचकूला निवासी दर्शनाम (60), खानपुर निवासी बलजीत कौर (44), चप्पड़चिड़ी निवासी राज कुमार (40), सेक्टर-71 मोहाली निवासी हरप्रीत सिंह(47), होशियारपुर निवासी अनिता (26), गांव ठांदिया निवासी सुखबीर सिंह (45), बटाला निवासी हरपाल सिंह (40), मोहाली निवासी लैना सिंह (60), जीरकपुर निवासी जंगवीर सिंह (54), गांव धनौला निवासी अमरदीप कौर, गांव संते माजरा निवासी राम सरूप सिंह, सेक्टर-56 चंडीगढ़ निवासी लायक राम (20), रंधावा रोड खरड़ निवासी बॉबी कुमार, अमृतसर निवासी सुरिंदर कौर (35), फेज-8बी मोहाली निवासी दविंदर सिंह(25), तरनतारण निवासी मनजिंदर कौर (25), जीरकपुर निवासी नीरज शर्मा (35), तरणतारण निवासी जगजीत सिंह (33), दडुयां निवासी रविंदरपाल सिंह (44), बलराज कुमार शामिल हैं।


पीजीआई में उपचाराधीन
रोपड़ निवासी बस चालक चरणदास (50), सेक्टर 70 मोहाली निवासी कमल खुराना (37), सुखजीत सिंह (30), नरिंदर सिंह (25),गांव हिम्मतपुर निवासी जसपाल कौर (50), औद्योगिक क्षेत्रफेज-7 मोहाली निवासी मुन्ना कुमार (20), सेक्टर 20 चंडीगढ़ निवासी विजय कुमार (25), जीएमसीएच32 रेफर-नया गांव निवासी जोगिंदरपाल (55) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed